9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ROADWAYS—400 रोडवेजकर्मियों को बोनस का इंतजार

- बोनस की मांग को लेकर रोडवेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Nov 10, 2020

ROADWAYS---400 रोडवेजकर्मियों को बोनस का इंतजार

ROADWAYS---400 रोडवेजकर्मियों को बोनस का इंतजार

जोधपुर।
केंद्रीय बस स्टेण्ड राईकाबाग पर जोधपुर आगार के रोडवेज कर्मियों ने मंगलवार को दीपावली के बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रोडवेजकर्मियों ने बोनस के अलावा दीपावली से पहले अक्टूबर माह का वेतन व पेंशन की मांग को लेकर सुरेशप्रकाश पुरोहित, घीसूलाला राजपुरोहित व सुबोध कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया ।
कर्मचारी नेताओं ने अपने संबोधन में सरकार से अन्य विभागों की तरह रोडवेजकर्मियों को भी बोनस के साथ एक्सग्रेशिया की मंजूरी कराने की मांग की, ताकि अधिकतम कर्मचारियों को बोनस प्राप्त हो और रोडवेजकर्मी भी दीपावली की खुशियां मना सकें। प्रदेश सचिव लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित व एटक के कार्यकारी अध्यक्ष बुधाराम डूडी ने सरकार को रोडवेजकर्मियों के लिए अक्टूबर माह का वेतन तथा बोनस की घोषणा शीघ्र करनी चाहिए। यदि सरकार कल तक घोषणा नहीं करती है तो मजबूर होकर कर्मचारी 12 नवंबर को कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान रामपाल जाट, जसवंतसिंह, शांति स्वरूप ने कर्मचारियों को संबोधित किया। प्रदर्शन में सैंकड़ों रोडवेजकर्मियों ने भाग लिया।
---
- 380 कर्मचारी जोधपुर आगार व केंद्रीय कार्यशाला में।
- 2015-16 के बाद से नहीं मिला है कर्मचारियों को बोनस।
- 2019 में हुई थी बोनस की घोषणा लेकिन एक्स ग्रेशिया की घोषणा साथ में नहीं होने के कारण 4 से 5 कर्मचारियों को छोड़कर लगभग सभी कर्मचारी रहे थे बोनस से वंचित।
- 26 लाख रुपए के लगभग जरुरत होती है जोधपुर आगार को बोनस के बजट के लिए।
- एक्स ग्रेशिया की घोषणा नहीं होने के कारण लगभग सभी कर्मचारी बोनस से रहते हैं वंचित।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग