
पुलिस स्टेशन चौपासनी हाउसिंग बोर्ड।
जोधपुर.
पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान के तहत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने चालू वर्ष के आठ महीनों में साइबर ठगी के 25 मामलों में पीडि़तों को 48.43 लाख रुपए रिफण्ड करवाए हैं।
थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि जल्द अमीर बनने, कम समय में रुपए कमाने का प्रलोभन देकर शेयर मार्केट, ऑनलाइन ट्रेडिंग आदि में निवेश का झांसा देकर सोशल मीडिया के मार्फत लिंक भेजकर जाल में फंसाया जाता है। तत्पश्चात बैंक खातों से रुपए निकाल लिए जाते हैं। साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायतें मिलने के बाद चौहाबो थाना पुलिस ने बैंक खातों के आधार पर जांच की। साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल दिनेश गोयल व बाबूलाल ने बैंक के नोडल अफसरों से सम्पर्क कर खातों में जमा राशि होल्ड करवाई। साथ ही कोर्ट के आदेश पर पीडि़तों के संबंधित खातों में 48,43,000 रुपए रिफण्ड करवाए।
- ओटीपी, पिन व सीवीवीनम्बर किसी से शेयर न करें।
- ऑनलाइन एकाउंट्स व नेटबैंकिंग के एल्फान्यूमैरिक स्पेशल कैरेक्टर के कॉम्प्लेक्स पासवर्ड रखें।
- नाम, मोबाइल नम्बर, जन्मतिथि या वाहन नम्बर के पासवर्ड न बनाएं।
- मोबाइल में कम समय में रुपए कमाने वाले लालच में न फंसें।
- यूपीआइ पिन व क्यूआरकोर्ड का उपयोग भुगतान करने के लिए ही किया जाता है। भुगतान प्राप्त करने के लिए इनका उपयोग नहीं होता है।
- सोशल मीडिया एकाउन्ट्स पर 2 स्टेप वैरिफिकेशन/2 फेक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन रखें।
- किसी भी कम्पनी के कस्टमर केयर नम्बर गूगल से सर्च न करें। सिर्फ अधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
- अनजान लोगों से वीडियो कॉल रिसीव न करें और न ही फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करें।
नाम.................................................रिफण्ड राशि
महेन्द्र कुमार ओस्तवाल......................10,77,622
आलोक गुप्ता....................................8,40,000
लादूराम...........................................6,41,780
सीमा..............................................4,69,000
प्रसून्न राजपुरोहित..........................3,79,000
मोनिका खण्डेलवाल..........................2,44,387
मनीष पंवार.....................................2,13,044
महेश गौड़.......................................1,75,000
भुवनेश परिहार.................................1,01,014
आशीष पेड़ीवाल..............................1.85,068
प्रतिभा जोशी..................................79,558
मीनल............................................64,000
मोनिका रामावत...............................54,797
खेमाराम.........................................50,305
आशीष आडवानी..............................50,007
मोनिका तेलानी................................50,000
अखराज........................................44,800
रामेश्वर.........................................43,400
रामेश्वर मिर्धा.................................32,635
रूपेश शर्मा.....................................29,996
आंकाक्षा खंगारोत............................23,500
ज्योति मंगवानी...............................,18,918
हेमा लालवानी.................................9,000
पूनम.............................................6,169
Published on:
04 Sept 2024 12:42 am

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
