9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो गाडिय़ों की भीषण टक्कर में 5 लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

जोरदार टक्कर से बोलेरो पलट गई। जिससे उसमें सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई...
less than 1 minute read
Google source verification
accident

जोधपुर।

जोधपुर में आज मंगलवार को भीषण सडक़ दुर्घटना हो गई जिसमें 5 लोग गंभीर घायल हो गए। जिले के पीपाड़ और बेनन के बीच सवेरे दो गाडिय़ों में जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि इंडिका ने बोलेरो को पीछे से टक्कर मारी। जोरदार टक्कर से बोलेरो पलट गई। जिससे उसमें सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई। सभी को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल के लिए रवाना किया। जिसमें एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।


वहीं इधर... ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर क्षेत्र के गांव गोमावाली के पास गोमावाली माईनर की आरडी 35 पर बने पुल पर ट्रेक्टर से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली ईटों से भरी थी। पुल के क्षतिग्रस्त होने की भी बात सामने आ रही है। मृतक बृजलाल जाट पुलिस थाना छतरगढ गांव के महादेववाली का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद ट्रैक्टर छोडकऱ फरार हो गया। आसपास के खेतों में रखवाली करने वाले किसानों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसा सोमवार रात करीब साढे ग्यारह हुआ। पुल के क्षतिग्रस्त होने से पत्रिका ने पहले भी समाचार प्रकाशित करके विभाग को चेताया था, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग नींद नहीं उड़ी। जिससे एक जान चली गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग