9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 और मौतें और 301 नए पॉजिटिव मिले

    जोधपुर में कोरोना का कहर जोधपुर में अब तक 35330 मरीज संक्रमित और 476 से ज्यादा मौतें बीते 25 दिन में- 9956 मरीज संक्रमित और 113 से ज्यादा मौतें
less than 1 minute read
Google source verification
5 और मौतें और 301 नए पॉजिटिव मिले

5 और मौतें और 301 नए पॉजिटिव मिले

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना के रविवार को 301 मामले सामने आए और 5 की मौत हो गई। 2-2 मौत महात्मा गांधी अस्पताल, मथुरादास माथुर अस्पताल और 1 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर में मौत हुई। जोधपुर में अब तक 35330 मरीज संक्रमित और 476 से ज्यादा मौतें हुई हैं। 25 दिन में 9956 मरीज संक्रमित और 113 से ज्यादा मौतें हो गई।
एमजीएच में रामा सागर मगरा पूंजला निवासी घनश्याम ( 72), नोइला अरिहंत अदिता गंगाणा रोड निवासी सतपालसिंह (62 ), एमडीएमएच में शिव मंदिर के पीछे रातानाडा निवासी जगदीश (40 ), भगत की कोठी निवासी मनोरमा व्यास (75 ) और एम्स जोधपुर में लज्जा शंकर (68 ) की मौत हो गई।

सरकारी रिपोर्ट में 283 संक्रमित

सरकारी रिपोर्ट में 283 संक्रमित सामने आए। प्रतापनगर-20, शहर परकोटा- 16, उदयमंदिर-18, महामंदिर-15, मसूरिया-19, शास्त्रीनगर-23, मधुबन-30, रेजिडेंसी-28, बीजेएस-14 संक्रमित बताए गए। जोधपुर देहात के बनाड़ (मंडोर )-9, सालावास ( लूणी)-11, बिलाड़ा-2, भोपालगढ़-7, ओसियां-22, बावड़ी-3, फलोदी-35, बाप- 9, शेरगढ़-1 और बालेसर-1 संक्रमित सामने आए।

------

शेरगढ़ विधायक कोरोना पॉजिटिव

जोधपुर/बालेसर

शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़ एवं उनके पति पीसीसी सदस्य उम्मेद सिंह राठौड़ कोरोना पॉजिटिव आए हैं। शनिवार को शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़ एवं पीसीसी सदस्य उम्मेद सिंह राठौड़ का संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज में कोराना का सैंपल लिया था। जिनकी रिपोर्ट में विधायक मीना कंवर राठौड़ एवं उनके पति व पीसीसी सदस्य उम्मेद सिंह राठौड़ कोरोना पॉजिटिव आए हैं । विधायक एवं उनके पति पीसीसी सदस्य राठौड़ को फिलहाल होम क्वॉरंटाइन किया गया है । विधायक के आवास का सेनिटाइजेशन करवाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग