
जोधपुर.
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न राजकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण किया गया।
अपर जिला मजिस्ट्रेट शहर सीमा कविया द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग के विभिन्न अभियंात्रिकी उप खण्डों में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 78 में से 46 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। यांत्रिक खण्ड में 7 में से 5 अवकाश पर पाए गए। मेडिकल खण्ड में 10 में से 9 अनुपस्थित पाए गए। अभियंता तकनीकी सहायक अतिरिक्त मुख्य अभियंता संभाग में 22 में से 13 अनुपस्थित एवं 1 कार्मिक अवकाश पर था। विभाग के अराजपत्रित में से 7 में से 6 अनुपस्थित पाए गए। संभाग के विद्युत खण्ड में 9 में 6 अनुपस्थित तथा 1 कार्मिक अवकाश पर था। इसी तरह सार्वजनिक निर्माण विभाग के जिला खण्ड में 15 में से 54 अनुपस्थित तथा 7 कार्मिक अवकाश पर पाए गए।
जल संसाधन विभाग के वृत कार्यालय में 6 कार्मिक अनुपस्थित एवं 4 अवकाश पर मिले। सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियंात्रिकी विभाग नगर उपखण्ड लाल सागर में 7 अनुपस्थित एवं 2 अवकाश पर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जल संसाधन संभाग जोधपुर में 12 अनुपस्थित एवं 4 अवकाश पर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता जल संसाधन संभाग जोधपुर में 4 अनुपस्थित एवं 3 अवकाश पर, अधिशाषी अभियंता जल संसाधन खण्ड जोधपुर में 6 अनुपस्थित तथा सहायक अभियंता जल संसाधन उपखण्ड जोधपुर में 8 अनुपस्थित कार्मिक पाए गए।
Published on:
17 Dec 2019 08:49 pm
