9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में दिवाली पर 520 नए कोरोना संक्रमित मिले और 8 ने दम तोड़ा

त्योहार की खुशियों के बीच ये कैसा दुखजोधपुर में अब तक 42 हजार 6 सौ 80 मरीज संक्रमित तो 574 से ज्यादा संक्रमित जान गंवा चुकेपिछले 14 दिनों में 6128 मरीज संक्रमित और 69 से ज्यादा मौतें
less than 1 minute read
Google source verification
 520-new-corona-infected-and-8-killed-on-diwali-in-jodhpur

जोधपुर में दिवाली पर 520 नए कोरोना संक्रमित मिले और 8 ने दम तोड़ा,जोधपुर में दिवाली पर 520 नए कोरोना संक्रमित मिले और 8 ने दम तोड़ा


जोधपुर. सूर्यनगरी में एक तरफ जहां शहर में दीपोत्सव की धूम थी तो दूसरी ओर शनिवार को कोरोना आतंक भी जारी रहा। जोधपुर में 520 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। महात्मा गांधी अस्पताल में 5 और मथुरादास माथुर अस्पताल में 3 की मौत हो गई। जोधपुर में अब तक 42 हजार 6 सौ 80 मरीज संक्रमित तो 574 से ज्यादा संक्रमित जान गंवा चुके हैं। पिछले 14 दिनों में 6128 मरीज संक्रमित और 69 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। बता दें कि निजी अस्पताल की मौतें तो उजागर ही नहीं हो रही है। सरकारी रिपोर्ट में 306 संक्रमित बताए। सरकारी रिपोर्ट अनुसार मधुबन जोन में 37 और देहात के सालावास (लूणी) में 23 सर्वाधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

महात्मा गांधी अस्पताल में डूडी फार्म हाउस झंवर रोड निवासी इंदु बोड़ा ( 57), रणसी गांव बिलाड़ा निवासी उडा राम (59 ), बासनी करवड़ निवासी ढगलाराम ( 60), जनता कॉलोनी रामेश्वर नगर निवासी सुरेन्द्र कुमार (64 ) और संजय कॉलोनी प्रतापनगर निवासी बालकिशन ( 64) की कोरोना से मौत हो गई। मथुरादास माथुर अस्पताल में कमला नेहरू नगर निवासी लीला देवी ( 75), एसबीआई बैंक के सामने चौखा निवासी अचला राम ( 67) और जाटाबास महामंदिर निवासी उषा ( 51) की मौत हो गई। जोधपुर में कोरोना रोकने के मामले में प्रशासन व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो चुका हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग