9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jal jeevan mission : जोधपुर के 79 गांवों के सर्वे और डीपीआर के लिए 56.40 लाख स्वीकृत

जल जीवन मिशन : जिले के 79 गांवों के सर्वे और डीपीआर के लिए 56.40 लाख स्वीकृत जोधपुर. जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के 79 गांवों के सर्वे और डीपीआर बनाने के लिए 56.40 लाख की योजना स्वीकृत की गई है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देश पर सर्वे और डीपीआर के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
jal jeevan mission : जोधपुर  के 79 गांवों के सर्वे और डीपीआर के लिए 56.40 लाख स्वीकृत

jal jeevan mission : जोधपुर के 79 गांवों के सर्वे और डीपीआर के लिए 56.40 लाख स्वीकृत

जल जीवन मिशन : जिले के 79 गांवों के सर्वे और डीपीआर के लिए 56.40 लाख स्वीकृत

जोधपुर. जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के 79 गांवों के सर्वे और डीपीआर बनाने के लिए 56.40 लाख की योजना स्वीकृत की गई है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देश पर सर्वे और डीपीआर के लिए यह राशि स्वीकृत की गई है।

दरअसल, वर्तमान में सतही स्त्रोत राजीव गांधी लिफ्ट केनाल से वंचित 79 गांवों को नहर के तृतीय चरण के क्रियान्वयन के पश्चात सतही स्त्रोत से जोड़ने की योजना की डीपीआर बनाने की योजना को एसएलएसएससी द्वारा स्वीकृति दी गई है। उपरोक्त गांवों में से 21 गांव लोहावट ब्लॉक और 58 गांव देचू ब्लॉक के हैं, जो वर्तमान में भूजल योजना पर आधारित हैं, इन सभी को नहर से जोड़ने की योजना की डीपीआर बनाकर, आधारभूत सरंचना की सर्वे करवाकर विस्तृत योजना बनाई जाएगी।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत उपरोक्त 79 गांवों में से वर्तमान में 57 गांवों में आंतरिक जल वितरण तंत्र का कार्य प्रगतिरत हैं। फिलहाल इन्हें भूजल से लाभान्वित किया जाएगा। उपरोक्त योजना की डीपीआर बनाने के पश्चात एंड योजना की स्वीकृति उपरांत आरजीएलसी के तृतीय चरण के क्रियान्वयन के साथ इन्हें नहरी जल से लाभान्वित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग