9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजार के करीब पहुंच गया है जोधपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, आज 6 नए मरीज आए सामने

कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात पुलिस स्टेशन खांडा फलसा के गंगलाव तालाब (मोचियों की घाटी) व कुम्हारियां कुआं क्षेत्र में कफ्र्यू लगा दिया गया। इससे पहले पुलिस स्टेशन नागौरी गेट, सदर कोतवाली, सदर बाजार, प्रतापनगर, देवनगर व चौहाबो के सेक्टर २५ में कफ्र्यू लगा हुआ है।
2 min read
Google source verification
6 coronavirus positive patients found in jodhpur

हजार के करीब पहुंच गया है जोधपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, आज 6 नए मरीज आए सामने

जोधपुर. शहर में कोरोना वायरस के मामले फिर से रफ्तार पकड़ रहे हंै। शनिवार सुबह की रिपोर्ट में 6 नए मामले आने के साथ ही आंकड़ा हजार के करीब पहुंच गया है। अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 992 हो गई है। वहीं प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में 31 नए संक्रमित मरीज सामने आए थे।

एक के बाद एक संक्रमित मरीज आने से प्रशासन के चेहरे पर भी चिंता लकीरे खींच गई है। शुक्रवार को इन्द्रा कॉलोनी प्रतापनगर से एक साथ १३ नए संक्रमित रोगी सामने आए। इस रिपोर्ट में ग्रामीण क्षेत्र से ७ नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। एेसे में अब शहर के बाद गांवों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने ८४२ सैंपल लिए तो ९ संक्रमित रोगी मिले। एम्स ने ४०३ सैंपल की जांच की और ३ संक्रमित सामने आए। इसी प्रकार डीएमआरसी ने ८६२ सैंपल की जांच कर १९ नए रोगी बताए। इस दिन कुल २११३ सैंपल की जांच हुई और जिसमें ११ महिलाएं और २० पुरुष संक्रमित पाए गए।

१५ रोगी होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज
शुक्रवार को कुल १५ रोगी होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हुए। ये हनुमानजी की भाखरी, जाटाबास मोती चौक, कमला नेहरू नगर, मदेरणा कॉलोनी, भाटी सर्किल, स्टेडियम शॉपिंग सेंटर, सूरसागर थाना के पीछे, डी-११ यूआईटी कॉलेनी क्वार्टर श्रीराम स्कूल के पास व खेमा का कुआ पाल रोड निवासी हैं।

गंगलाव तालाब व कुम्हारियां कुआं क्षेत्र में कफ्र्यू
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात पुलिस स्टेशन खांडा फलसा के गंगलाव तालाब (मोचियों की घाटी) व कुम्हारियां कुआं क्षेत्र में कफ्र्यू लगा दिया गया। इससे पहले पुलिस स्टेशन नागौरी गेट, सदर कोतवाली, सदर बाजार, प्रतापनगर, देवनगर व चौहाबो के सेक्टर २५ में कफ्र्यू लगा हुआ है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने इस संबंध में आदेश जारी किए। इसके तहत गंगलाव तालाब (मोचियों की घाटी) व कुम्हारियां कुआं क्षेत्र के एक से डेढ़ किमी परिधि में कफ्र्यू लगाया गया है। जो शुक्रवार रात आठ बजे से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

प्रताप नगर क्षेत्र में डबल जाब्ते के साथ लिए सैंपल
प्रताप नगर क्षेत्र इन दिनों कोरोना का नया एपिसेंटर बना हुआ है। इस बीच प्रताप नगर सेटेलाइट अस्पताल में शुक्रवार को पीपीई किट के साथ केबिन में बैठकर लैब टेक्नीशियन ने सैंपल लिए। जो एक तरह से कोरोना वायरस से बचाव का डबल जाब्ता रहा। ये सैंपल लैब टेक्नीशियन कैलाश सिंह भाटी,लैब असिस्टेंट कप्तान विश्नोई और भूपेंद्र सिंह परिहार की मौजूदगी में लिए गए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग