9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं के लिए 6 हजार टीके पहुंचे, आज 19 जगह टीकाकरण

- टीकाकरण के 14 दिन बाद कर सकते हैं रक्तदान
less than 1 minute read
Google source verification
युवाओं के लिए 6 हजार टीके पहुंचे, आज 19 जगह टीकाकरण

युवाओं के लिए 6 हजार टीके पहुंचे, आज 19 जगह टीकाकरण

जोधपुर. शहर में शनिवार को युवाओं (18से 44 वर्ष आयु)के लिए फिर से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। जयपुर से टीके की ६ हजार डोज पहुंचने के बाद शुक्रवार शाम छह बजे कोविड वेबसाइट पर स्लॉट आवंटन किया गया। करीब साढ़े तीन हजार स्लॉट आवंटित हुए। जिले में १९ स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। उधर ४५ वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी टीकाकरण जारी रहेगा। शुक्रवार को जिले में ७९ स्थानों पर ५ हजार ६७ व्यक्तियों को प्रथम डोज और ६४१ को द्वितीय डोज लगाई गई। इसमें से १८ से ४४ वर्ष की आयु के वाले १०३० थे।

१७२ स्वास्थ्यकर्मियों ने लगाई प्रथम डोज
केंद्र सरकार ने देश में १६ जनवरी से टीकाकरण शुरू किया था और सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए। अधिकांश स्वास्थ्यकर्मियों ने मार्च-अप्रेल तक दोनों डोज लगवा ली लेकिन फिर भी कुछ पीछे रह गए हैं जो रोज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को १७२ स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रथम डोज लगाई, जबकि २३ ने दूसरी डोज।

टीकाकरण के संबंध में सरकार की नई गाइडलाइन
- टीकाकरण के १४ दिन बाद रक्तदान कर सकते हैं।
- कोविड पॉजिटिव से नेगेटिव होने के १४ बाद रक्तदान कर सकते हैं।
- किसी भी स्थिति में पॉजिटिव होने पर तीन महीने बाद ही टीका लगेगा। चाहे वह पहली डोज हो या दूसरी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग