9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KRISHI–आंगणवा में 60 करोड़ से विकसित होगी अत्याधुनिक कृषि उपज मंड़ी

- बजट में मुख्यमंत्री ने लगाई मोहर - महात्मा ज्योतिबा फुले नाम रखा जाएगा
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Feb 25, 2021

KRISHI--आंगणवा में 60 करोड़ से विकसित होगी अत्याधुनिक कृषि उपज मंड़ी

KRISHI--आंगणवा में 60 करोड़ से विकसित होगी अत्याधुनिक कृषि उपज मंड़ी

जोधपुर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिले के आंगणवा गांव में प्रस्तावित कृषि उपज मंड़ी (अनाज) के विकास पर मोहर लगा दी है। गहलोत ने बुधवार को राज्य बजट में आंगणवा में अत्याधुनिक अनाज मंड़ी के विकास के लिए 60 करोड़ रुपए की घोषणा की है। महात्मा ज्योतिबा फुले नाम से बनने वाली अत्याधुनिक मंड़ी दुकानें, गोदाम, वेयर हाउस, क्लोड स्टोरेज सहित सभी प्रकार की आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसके लिए पूर्व में मंडी समिति के अधिकारियों ने पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडिय़ों का दौरा भी किया है। कृषि मंडी उपज मंडी समिति मंडी के लिए नक्शा बनाने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। नक्शा पास होने के बाद मंडी निर्माण की प्रक्रिया की जाएगी।

-----

143 बीघा भूमि पर बनेगी मंडी

आंगणवा गांव में प्रस्तावित अनाज मंडी कुल 143 बीघा जमीन पर बनेगी। अनाज मंडी के लिए पूर्व में 90 बीघा जमीन कृषि मंडी समिति को आवंटित हुई थी। इस जमीन के पास वाली करीब 53 बीघा जमीन की मांग करने पर यह जमीन कृषि मंडी समिति को दी गई। जेडीए ने कृषि उपज मंडी समिति को कृषि भूमि की आरक्षित दर पर यह जमीन दी है। आंगणवा में प्रति बीघा कृषि भूमि की आरक्षित दर पर जमीन की कीमत करीब 1122480 रुपए है। कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) की ओर से गत नवम्बर माह में जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) को भूमि क्रय के लिए करीब 16.53 करोड़ रुपए जमा करा दिए गए है।

---

बजट में आंगणवा में अनाज मंडी के लिए घोषणा की गई है। मंड़ी के लिए जमीन आवंटन की कार्यवाही हो गई है। अब जल्द ही नक्शा अनुसार विकास कार्य शुरू किया जाएगा।

सुरेन्द्रसिंह, सचिव

राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि उपज मंडी समिति अनाज

--------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग