9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

600 एमएम की बड़ी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

शहर के एम्स रोड पर नाला निर्माण में लगी मशीनों ने ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल के लिए काम में आने वाली 600 एमएम की बड़ी लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
600 एमएम की बड़ी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

600 एमएम की बड़ी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

जोधपुर.
शहर के एम्स रोड पर नाला निर्माण में लगी मशीनों ने ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल के लिए काम में आने वाली 600 एमएम की बड़ी लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे बड़ी मात्रा में पेयजल बह गया। पानी बहता हुआ पाल बालाजी मंदिर के आगे तक चला गया।

अधिशासी अभियंता मनोज भवण ने बताया कि उम्मेद सागर फिल्टर प्लांट से कुड़ी हौद और उसके बाद दर्जनों गांवों में इसी पेयजल लाइन के जरिये पानी पहुंचाय जाता है। जेडीए की ओर से चल रहे नाला निर्माण के कार्य के चलते यह पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पीएचइडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया। कुछ समय के लिए गांवों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होगी।

गौरतलब है कि पेयजल लाइन और अन्य विकास कार्य करने वाली एजेंसियों के मध्यम सामंजस्य की कमी के कारण पहले भी आम जनता को नुकसान उठाना पड़ा है। जेडीए, निगम, डिस्कॉम, पीडब्ल्यूडी और पीएचइडी जैसे विभागों को समन्वयक के साथ काम करने के पहले भी निदेश जारी हुए हैं, लेकिन कोई इस पर अमल नहीं करता।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग