
जोधपुर। जोधपुर में महात्मा गांधी अस्पताल में मंगलवार शाम सूरसागर निवासी वृद्धा (62) को सांस में तकलीफ होने पर इमरजेंसी में लाया गया। चिकित्सकों ने श्वास में तकलीफ देख परिजनों को कोविड-19 ( Covid 19 ) जांच कराने की सलाह दी। इस सलाह को न मानते हुए परिजन वृद्धा को लेकर घर रवाना हो गए। इस बीच वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन के सहयोग से वृद्धा का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लिया गया।
श्वास में तकलीफ होने के साथ एक्सरे में निमोनिया
जानकारी अनुसार इस महिला के श्वास में तकलीफ होने के साथ एक्सरे में निमोनिया आदि भी सामने आया। चिकित्सकों के परिजनों को समझाने के दौरान व स्वाब लेने के कार्य के बीच परिजन मरीज को लेकर घर चले गए थे। अस्पताल के गेट पर गार्ड ने परिजनों को भी रोका, लेकिन वे रूके नहीं। बाद में पुलिस प्रशासन के सहयोग से परिजनों को समझाकर वृद्धा का शव घर से अस्पताल लाया गया।
एमजीएच अधीक्षक डॉ. महेश भाटी ने बताया कि इस बात की जानकारी पुलिस व जिला प्रशासन को दी। इस बीच मरीज का निधन हो गया। मरीज को अस्पताल लाकर स्वाब सैंपल लिया गया। शव को कवर कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
Updated on:
15 Apr 2020 07:40 am
Published on:
15 Apr 2020 07:37 am
