9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

70 लाख का डोडा पोस्ट पकड़ा, चालक फरार

तेल टैंकर बना डोडा-पोस्त की तस्करी का आधार
less than 1 minute read
Google source verification
70 लाख का डोडा पोस्ट पकड़ा, चालक फरार

70 लाख का डोडा पोस्ट पकड़ा, चालक फरार

जोधपुर. जिले के पीपाड़ सिटी क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध पुलिस की पैनी नजर को देखते हुए तस्करों ने डोडा-पोस्त की अवैध तस्करी के लिए अब तेल टेंकरो की आड़ में धंधा शुरू कर दिया हैं। शुक्रवार देर रात्रि को पुलिस की नाकाबंदी के दौरान की गई कार्रवाई में ऐसी तस्करी का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने तेल टैंकर के साथ अवैध डोडा जब्त कर फरार चालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहट ने बताया अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत 16 अक्टूबर 2020 की रात्रि में जिला स्पेशल टीम एवं पीपाड़सिटी थाना की संयुक्त कार्रवाई में नाकाबंदी के दौरान तेल टेंकर में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 1224 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। जिसका बाजार मूल्य करीब 70 लाख रुपए है।

ऐसे की कार्रवाई
जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) जोधपुर ग्रामीण को सूचना मिली कि इंडियन ऑयल के मार्का लगे तेल टैंकर में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त भरकर जोधपुर शहर के आस-पास के गांवों स्थानीय तस्करों को सप्लाई करने की योजना हैं। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील के. पवार, वृताधिकारी हेमंत नोगिया, जिला टीम प्रभारी नरेन्द्र पुनिया के निर्देशन में जिला विशेष टीम एवं पीपाड़सिटी पुलिस थाना की संयुक्त कार्रवाई में पीपाड़सिटी-बोरुंदा स्टेट हाईवे के नानंण गांव के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान प्राप्त सूचना अनुसार आए तेल टैंकर के चालक ने नाकाबंदी से पहले ही वाहन को रोककर अंधेरे का फायदा उठाते भाग गया। टैंकर का पुलिस थाना में लाकर ढक्कन खोलकर तलाशी ली तो उसमें में 84 कट्टों में अवैध डोडा पोस्त ठूंस-ठूंस कर भरे हुए मिले। इनका वजन 1224 किलोग्राम हुआ। फरार टेंकर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग