9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेवानिवृत्त फौजी से 8.68 लाख रुपए ठगी के दो भाई गिरफ्तार

- एचपीसीएल की फर्जी वेबसाइट बना गैस एजेंसी खुलने का झांसा देकर ठगी का मामला- साइबर क्राइम यूनिट ने आरोपियों का पता लगाया, एक आरोपी बिस्कोमान में सहायक गोदाम प्रबंधक
2 min read
Google source verification
सेवानिवृत्त फौजी से 8.68 लाख रुपए ठगी के दो भाई गिरफ्तार

सेवानिवृत्त फौजी से 8.68 लाख रुपए ठगी के दो भाई गिरफ्तार

जोधपुर.
बनाड़ थाना पुलिस ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीलएल) की फर्जी वेबसाइट बनाकर सेवानिवृत्त फौजी से 8.68 लाख रुपए एेंठने का खुलासा कर बिहार के पटना व नवादा से दो भाइयों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी नवादा में सहकारी समिति (बिस्कोमान) में संविदा पर सहायक गोदाम प्रबंधक है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह के अनुसार नांदड़ी में सुभाष नगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी मनोहरसिंह पुत्र माधाराम जाट से एचपीसीएल की गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर ८,६८,८८० रुपए एेंठ लिए गए थे। १९ सितम्बर को मामला दर्ज किया गया था। मोबाइल नम्बर और रुपए जमा होने वाले खाता नम्बर के आधार पर साइबर क्राइम यूनिट के एसआइ कमलपुरी व दिनेश, कांस्टेबल राजेश कुमार मीणा ने जांच शुरू की। ठगी करने वाले दो व्यक्तियों की पहचान की गई।

थानाधिकारी अशोक आंजणा व एसआइ कमलपुरी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर दोनों की तलाश में बिहार भेजी गई। बिहार की स्थानीय पुलिस के सहयोग से पटना के फुलवारी शरीफ थानान्तर्गत एक अपार्टमेंट में दबिश देकर अमित पुत्र अरविंद भारती और दूसरी टीम ने नवादा जिले में रजोली से अभिषेक भारती को गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाई नवादा जिले में पखरी बरावां थानान्तर्गत उसरी के रहने वाले हैं।
स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर दोनों के ठिकानों पर तलाशी ली गई, जहां से एक लेपटॉप, अनेक मोबाइल, पेन ड्राइव, बैंक पास बुक, चेक बुक, डोंगल आदि सामग्री जब्त की गई। आरोपियों को जोधपुर लाकर शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें दस दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए।

नौकरी से बर्खास्त करने की तैयारी
बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा का कहना है कि आरोपी अभिषेक भारती नवादा में सहकारी समिति (बिस्कोमान) में सहायक गोदाम प्रबंधक है, जो ७-८ माह पहले ही संविदा पर लगा हुआ था। पुलिस कार्रवाई से बिस्कोमान के अधिकारी सकते में आ गए और पुलिस से जानकारी लेकर आरोपी को बर्खास्त करने की तैयारी शुरू कर ली।

अनेक फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी
दो भाई कम्प्यूटर व लेपटॉप से ठगी का गिरोह चला रहे थे। कई प्रसिद्ध कम्पनियों के मिलते-जुलते नाम की फर्जी वेबसाइट बनाकर रखी है। रोजाना सैंकड़ों लोगों को कॉल कर झांसे में लेते थे। सेवानिवृत्त फौजी मनोहरसिंह को भी एचपीसीएल की फर्जी वेबसाइट बनाकर गैस एजेंसी दिलाने के लालच में फंसाया था। गूगल पर सर्च कर आवेदन कराया था। फिर कई तरह की राशि जमा कराने के नाम पर ८.६८ लाख रुपए एेंठ लिए थे। आरोपियों से अनेक वारदातें खुलने का अंदेशा है।

एक ही समय में दो जगह दबिश देकर पकड़ा
साइबर क्राइम यूनिट ने दोनों भाइयों की पहचान की थी। फिर पुलिस बिहार पहुंची तो दोनों के अलग-अलग जगह होने का पता लगा था। दोनों को एक साथ पकडऩे की योजना थी। ताकि कोई फरार न हो सके। इसलिए पुलिस की दो टीमों ने एक साथ व एक ही समय पुणे और नवादा में दबिश देकर दोनों को पकड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग