9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–यूपीआरएमएस के 8 मण्डल पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

  - 1 जुलाई को होंगे चुनाव
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 27, 2021

RAILWAY--यूपीआरएमएस के 8 मण्डल पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

RAILWAY--यूपीआरएमएस के 8 मण्डल पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जोधपुर मण्डल के 1 जुलाई को होने वाले मण्डल पदाधिकारियो के चुनाव से पूर्व शनिवार को नामंाकन भरने पर 8 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। 1 जुलाई को अब मण्डल अध्यक्ष व मण्डल सचिव पद के लिए चुनाव होंगे। मण्डल अध्यक्ष पद के लिए भरत जोशी व पृथ्वीसिंह के बीच तथा मण्डल सचिव पद के लिए अजय शर्मा व भागीरथराम विश्नोई के बीच सीधा मुकाबला है। संघ के मण्डल सचिव अजय शर्मा ने बताया कि चुनाव अधिकारी एसआई जैकब की देखरेख में 1 जुलाई को 10 मण्डल पदाधिकारियों के चुनाव होंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान शनिवार को भरे गए आवेदन में से 8 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
-
ये हुए निर्वाचित
मण्डल उपाध्यक्ष पद पर सुल्तानसिंह मीना व धुडाराम गुजर, मण्डल संयुक्त सचिव पद पर जुगल गौड व शंकर दयाल डूडी, मण्डल कोषाध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा व मण्डल सहायक सचिव पद पर गौरव गोदारा, नरेश कुमार चौहान व शक्तिसिंह चौहान निर्वाचित घोषित किए गए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग