9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में  80 नए संक्रमित   और 4 की मौत, 10 दिन  में 17 मौतें

    अब तक 8093 मरीज संक्रमित और 116 की मौत, फांसी खा चुके युवक की मरणोपरांत रिपोर्ट पॉजिटिव
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के साथ मौतों का क्रम भी थम नहीं रहा। अगस्त माह के बीते दस दिनों में जोधपुर में 17 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। बढ़ती मौतों से चिकित्सा विभाग के तमाम तरह के सर्वे व जागरूकता आदि पर भी सवालियां निशान लग रहे हैं।
शहर में सोमवार को कोरोना के 80 नए मामले सामने आए। इनमें डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज व अन्य निजी लैब से 68 और एम्स से 12 मामले सामने आए। 1256 सैंपल की जांच में 6.36 फीसदी संक्रमित निकले। संक्रमितों में 30 फिमेल और 50 मेल सम्मिलित हैं।

डॉक्टर व स्टाफ संक्रमित

एम्स अस्पताल का एक डॉक्टर संक्रमित आया है। एमडीएम का मेडिकल स्टाफ व एमजीएच से लैब टेक्निशियन संक्रमित आया है।

4 की कोरोना से मौत
जोशी कॉलोनी निवासी अचलचंद ( 45), शोभावतों की ढाणी निवासी विमला जैन ( 53), हाथीराम का ओड़ा निवासी विमला (67 ) व नवचौकिया पचेटिया निवासी सूरज ( 31) की मौत हो गई। वहीं सूरज ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसकी रिपोर्ट मरणोपरांत पॉजिटिव आई। वहीं भीमजी का मोहल्ला निवासी बालकिशन ( 88) की रविवार देर रात मौत हो गई थी, जिसको प्रशासन ने सोमवार की सूची में जोड़ा है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सूची में 5 मौत होना दर्शाया है। इन सभी को कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां बताई गई हैं। अस्पताल व होम आइसोलेशन से 102 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इनमें 5 डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों से और 97 घर से डिस्चार्ज हुए हैं।

कोरोना मीटर
अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-1476
पॉजिटिव से नेगेटिव-6506

डिस्चार्ज-6505
कुल मौतें-116

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग