
-जोधपुर से स्थानांतरित होने वालों में कई अनुभवी व नामी डॉक्टर
-9 डॉक्टर जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल के और 9 जयपुर के स्थानांतरित
जोधपुर.
चिकित्सा शिक्षा (गु्रप-1) विभाग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर 18 डॉक्टरों का तबादला बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में कर दिया। इनमें 9 डॉक्टर जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल के और 9 जयपुर के हैं। जोधपुर से स्थानांतरित होने वालों में कई अनुभवी व नामी डॉक्टर भी शामिल हैं।
तबादला सूची के अनुसार जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के आचार्य डॉ. बीएस जोधा, एनेस्थेसिया विभाग के सहआचार्य डॉ. विकास राजपुरोहित, स्त्री एवं प्रसूति रोग के आचार्य डॉ. मुकेश राघव, माइक्रोबायोलोजी विभाग की सहआचार्य डॉ. स्मिता कुलश्रेष्ठ, फार्माकोलोजी विभाग की सहआचार्य डॉ. विनीता घोसलिया, पैथोलोजी विभाग के आचार्य डॉ. गोकुलचंद मीणा, जनरल सर्जरी के सहआचार्य डॉ. रामाकिशन सारण, जनरल मेडिसिन के सहायक आचार्य डॉ. राहुल कुमार और एनेस्थेसिया के सहायक आचार्य डॉ. भूपेन्द्रसिंह का तबादला बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज में कर दिया गया।
Updated on:
12 Feb 2019 04:44 pm
Published on:
12 Feb 2019 04:44 pm
