9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलमारी में रखा लाखों रुपए के आभूषण से भरा बैग चोरी

- सूने मकान के ताले तोड़कर जेवर व रुपए चुराए
less than 1 minute read
Google source verification
अलमारी में रखा लाखों रुपए के आभूषण से भरा बैग चोरी

अलमारी में रखा लाखों रुपए के आभूषण से भरा बैग चोरी

जोधपुर.
बोरानाडा थानान्तर्गत गंगाणा रोड स्थित बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट की अलमारी में रखा लाखों रुपए के आभूषण व हजारों रुपए से भरा एक बैग चोरी हो गया। वहीं, कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत झालामण्ड चौराहे के पास पृथ्वीराज नगर में मकान के ताले तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।
पुलिस के अनुसार गंगाणा रोड पर अरिहंत अदिता निवासी ऋषि पुत्र रमन सेठ गत 4 नवम्बर को जयपुर गया था। पीछे मकान में कोई नहीं था। वो 7 नवम्बर को जयपुर से लौटा था। फिर अपने काम में लग गया। गत 13 नवम्बर को फिर से जयपुर गया और 14 नवम्बर को लौटा। तब उसने व पत्नी ने अलमारी संभाली तो उसमें रखा गुलाबी बैग गायब था। जिसमें लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व 14 हजार रुपए रखे थे। साथ ही चांदी का एक नोट भी था। फ्लैट मालिक को अंदेशा है कि जयपुर जाने के दौरान किसी ने जेवर से भरा बैग चुराया है।
इसी तरह, दूसरी वारदात पृथ्वीराज नगर में जानकीदास पुत्र हेमदास वैष्ण के मकान में हुई। जो गत 12 नवम्बर को अपने बच्चों से मिलने चेन्नई गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे पाए तो मकान मालिक को सूचना दी। जो चेन्नई से जोधपुर लौटे। मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखा तीन तोला सोना व तीन किलो चांदी के आभूषण गायब थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग