9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

- चारों हमलावर फरार, बीच-बचाव करने आया दोस्त भी चोटिल
less than 1 minute read
Google source verification
A man with a knife attack in a mutual rage

आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत मघजी की घाटी में आपसी रंजिश के चलते बुधवार को चार युवकों ने एक युवक से मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर एक दोस्त के भी चोट आई। वारदात के बाद चारों भाग निकले।

थानाधिकारी आनंद सांखला ने बताया कि मघजी की घाटी निवासी जगदीश पुत्र डूंगरराम प्रजापत पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। चाकू कुल्हे पर लगा है। वह क्षेत्र में एक दुकान पर बैठा था। उसका दोस्त अशोक भी साथ था। तब चार युवक वहां आए और मारपीट करने लगे। एक आरोपी ने चाकू निकालकर कुल्हे पर वार कर दिया था। यह देख दोस्त ने बीच-बचाव किया तो उसके सिर पर भी लोहे के किसी हथियार से हमला कर दिया गया। दोनों के घायल होने पर चारों हमलावर भाग निकले। बाद में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जगदीश की शिकायत पर मघजी की घाटी निवासी दीपक भाटी, दीपक मेघवाल, मदेरणा कॉलोनी निवासी मनीष सैन व गणेश सैन के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग