9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एबीवीपी से संयुक्त महासचिव प्रत्याशी को हथियारों के साथ फोटोज अपलोड करना पड़ा भारी, शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) से संयुक्त महासचिव प्रत्याशी सुनील बिश्नोई को हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया। रातानाडा थाना पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
ABVP Joint secretary general candidate arrested for uploading pics

एबीवीपी से संयुक्त महासचिव प्रत्याशी को हथियारों के साथ फोटोज अपलोड करना पड़ा भारी, शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) से संयुक्त महासचिव प्रत्याशी सुनील बिश्नोई को हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया। रातानाडा थाना पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जांच व तलाशी में उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया।

थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह के अनुसार एबीवीपी से संयुक्त महासचिव प्रत्याशी सुनील बिश्नोई को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वो खेड़ी सालवा गांव में विष्णु की ढाणी का रहने वाला है। हथियारों के साथ उसकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी। इस बारे में पूछताछ व जांच के लिए उसे थाने लाया गया। उसके पास कोई हथियार नहीं मिला।

जांच में सामने आया कि किसी मित्र या परिचित के लाइसेंस वाले हथियारों के साथ उसने फोटो खिंचवाए थे और वो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। इस संबंध में संभावित जगहों पर तलाशी भी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सुनील को मंगलवार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए गए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग