9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एबीवीपी ने किया वॉरियर्स-2021 पोस्टर का विमोचन

JNVU News  
less than 1 minute read
Google source verification
एबीवीपी ने किया वॉरियर्स-2021 पोस्टर का विमोचन

एबीवीपी ने किया वॉरियर्स-2021 पोस्टर का विमोचन

जोधपुर. विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP Jodhpur) की ओर से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर स्थित विवेकानंद स्मारक के समक्ष महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान जोधपुर महानगर द्वारा आयोजित वॉरियर्स 2021 के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री पूरण सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हीराराम द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। महानगर मंत्री प्राण जोशी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा आने वाले 10 दिनों में ब्लड डोनेशन कैंप, हेल्थ चेक अप, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विना जाजड़ा, कंचन चारण, अविनाश खारा, त्रिवेंद्र पाल सिंह, अभिमन्यु सारण, किशोर माचरा, अजीत कड़वासरा, राजवीर सिंह बांता, निखिल उपाध्याय, तरुण सिसोदिया, विशाल गौड, उर्मित शर्मा सहित विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में पूरे देश में मनाई जाएगी। इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग