9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident : पिलर गिरने से पाक विस्थापित बालक की मौत

- पिता के साथ बाजार से लौटने के दौरान सुस्ताने के लिए दीवार के पास बैठने के दौरान हादसा
less than 1 minute read
Google source verification
Accident : पिलर गिरने से पाक विस्थापित बालक की मौत

Accident : पिलर गिरने से पाक विस्थापित बालक की मौत

जोधपुर।
बोरानाडा थानान्तर्गत (Police station Boranada) गंगाणा (Gangana) में रविवार शाम दीवार के लिए पास बैठे होने के दौरान क्षतिग्रस्त पिलर गिरने से दबे पाक विस्थापित मासूम बालक की मौत (Pakistani child died) हो गई। परिजन के आग्रह पर बगैर कोई कार्रवाई किए शव परिजन को सौंपा।
एसआइ पन्नाराम ने बताया कि मूलत: पाकिस्तान (Pakistan) हाल गंगाणा (Gangana) में भीलों का बास निवासी मिश्रीमल भील शाम को पुत्र प्रिरभु (9) के साथ बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल पर घर लौट रहा था। चढ़ाई होने से थकान होने पर मिश्रीमल ने साइकिल रोकी और पास ही एक दीवार के पास सुस्ताने के लिए बैठ गए। इस दौरान बालक प्रिरभु खेलने लग गया। वहां वह पत्थर मारने लगा। इतने में एक क्षतिग्रस्त पिलर अचानक नीचे गिर गया और प्रिरभु मलबे में दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस घटनास्थल पहुंची। परिजन के आग्रह पर बगैर कोई कार्रवाई किए शव परिजन को सौंपा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग