9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनसीसी के माध्यम से पढ़ रहे सेना के अनुशासन का पाठ

-एनसीसी से प्रशिक्षण लेकर सेना में दस्तक देने को तैयार कैडेट्स -एनसीसी डे विशेष
2 min read
Google source verification
एनसीसी के माध्यम से पढ़ रहे सेना के अनुशासन का पाठ

एनसीसी के माध्यम से पढ़ रहे सेना के अनुशासन का पाठ

जोधपुर. सेना में जाने का सपना हर युवा का होता है। ऐसे युवाओं के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है एनसीसी। जहां से युवाओं को न सिर्फ सेना जैसा अनुशासन, शौर्य एवं साहस का पाठ पढ़ाया जाता है बल्कि उन्हें देश की सेवा के लिए भी तैयार किया जाता है। शहर में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय सहित कई कॉलेजों एवं स्कूलों में एनसीसी कोर्स हैं। जहां स्कूली या कॉलेज की पढ़ाई के साथ युवा एनसीसी में रहकर सेना में होने वाली ट्रेनिंग, हथियार प्रशिक्षण, अनुशासन आदि की बारीकियां सीख रहे हैं। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद क्रमश: ए, बी व सी सार्टिफिकेट कैडेट्स को दिए जाते हैं।

इसलिए मनाया जाता है एनसीसी दिवस
एनसीसी डे नवम्बर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। यह भारत के युवा सैन्य संगठन में से एक है। एनसीसी का गठन युवाओं में सेना के प्रति जागरूकता लाने और उन्हे सैन्य स्तर पर तैयार करने के लिए किया गया था। इसका संबंध भारत की तीनों सेनाओं, जल सेना, थल सेना और वायु सेना से है।

इनका कहना है-
एनसीसी ने मेरे व्यक्तित्व को एक नई पहचान दी है। यह मेरे जीवन की ऐसी नींव है, जिसमें आगे चलकर एयरफोर्स में जाने के मेरे सपने को साकार कर सकता हूं। यहां का अनुभव जीवन को प्रेरणा देता रहेगा।

प्रवीण सिंह, एनसीसी 4 राज एयर विंग

आज में जिस मुकाम पर खड़ा हूं, ऐसा कह सकता हूं की यह सब एनसीसी की बदौलत ही है। इसने मुझे अपनी एक नई पहचान दी है।

अंकित कुमार मांकड़, 2 राज

एनसीसी से मैंने आत्मविश्वास और कभी न हार मानने का अनुशासन सीखा है। भारत के युवा राजदूत के रूप में भारत का प्रतिनिधितव करने जैसे अवसर भी मुझे यहां से मिले।

हर्षिता भाटी, 4 राज एयर विंग

देश की सेवा के लिए देशभक्ति का माहौल यहां रहता है। यहां आकर अनुशासन, व्यक्तित्व निखार सहित बहुत कुछ सीखने को मिला है।
दिव्यांशु राय, 2 राज आर्मी विंग

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग