9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को गच्चा दे भागा आरोपी, पीछा कर पकड़ा

-बस स्टैण्ड से भागे आरोपी को पीछा कर रोहट में पकड़ा -आरोपी के खिलाफ जारी हो रखे है पांच स्थाई व पांच गिरफ्तारी वारंट
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस को गच्चा दे भागा आरोपी, पीछा कर पकड़ा

पुलिस को गच्चा दे भागा आरोपी, पीछा कर पकड़ा

जोधपुर. मुम्बई से लौटने पर राइकाबाग बस स्टैण्ड पहुंचने पर पुलिस को देख भागे आरोपी को प्रतापनगर थाना पुलिस ने पीछा कर रोहट के पास गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पांच स्थाई व पांच गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखे हैं।

थानाधिकारी अमित सिहाग के अनुसार कमला नेहरू पार्क निवासी देवेन्द्र पुत्र हमीराराम जांगिड़ शातिर बदमाश है। जो लम्बे समय से फरार था। उसके खिलाफ पांच स्थाई व पांच गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखे हैं। उसके रविवार को मुम्बई से जोधपुर लौटने की सूचना मिली। पुलिस राइकाबाग बस स्टैण्ड पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस को देख भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला। हेड कांस्टेबल ओम्रपकाश, कांस्टेबल श्रेणीदान, डूंगरराम व सुभाषनाथ ने निजी वाहन से उसका पीछा किया और पाली में रोहट के पास पकड़ लिया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, राजकीय रेलवे पुलिस ने लम्बे समय से वांछित स्थाई वारंटी बीकानेर में कोलायत थानान्तर्गत खारिया पतावतान निवासी खींयाराम पुत्र भोमाराम नायक को गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग