9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAILWAY–अपर रेल महाप्रबंधक ने एचएबीडी का निरीक्षण किया

अपर महाप्रबंधक ने एचएबीडी का निरीक्षण किया- जोधपुर रेल मण्डल अधिकारियों ने हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर की कार्यप्रणाली से कराया अवगत
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Dec 26, 2020

RAILWAY--अपर  रेल  महाप्रबंधक ने एचएबीडी का निरीक्षण किया

RAILWAY--अपर रेल महाप्रबंधक ने एचएबीडी का निरीक्षण किया

जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे की अपर महाप्रबंधक अरुणा सिंह ने शनिवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लगाए गए हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर (एचएबीडी) का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पाण्डेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक पुष्कर सिंगला, एनके शर्मा व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रवि मीना साथ थे। वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर मीना ने ट्रेनों में हॉट एक्सल हो जाने पर उसकी पहचान करते हुए जानकारी देने वाले एचएबीडी की कार्यप्रणाली से अपर महाप्रबंधक को अवगत कराया और जोधपुर रेल मंडल पर इस उपकरण द्वारा अब तक पकड़े गए हॉट एक्सल केस की जानकारी दी । जोधपुर रेल मंडल पर फ रवरी 2020 में पहला उपकरण स्थापित किया गया तथा दूसरा उपकरण नवंबर 2020 में मारवाड़ छापरी स्टेशन पर लगाया गया। अपर महाप्रबंधक सिंह ने इसको स्व प्रबंधन तरीके से सुरक्षित करने के निर्देश दिए व उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग