9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वाइन फ्लू को लेकर चिकित्सा विभाग रहे सतर्क- चारण

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. शहर में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव का मामला सामने आने के बाद यहां प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को एडीएम ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली तथा स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा संस्थानों में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, लोगों को जागरूक करने व आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सोमवार से राजकीय चिकित्सालय में नि:शुल्क वितरण शुरू करने का निर्णय लिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
adm meeting

फलोदी में एडीएम ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की ली बैठक


एडीएम राजेन्द्रसिंह चारण ने कहा कि शहर में स्वाइन फ्लू का एक मामला सामने आने के बाद लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव, लक्षणों व समय पर उपचार करवाने को लेकर जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए फलोदी, बाप व लोहावट में काढ़ा पिलाने के निर्देश दिए। फलोदी एसडीएम आलोक जैन ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अब नगरपालिका के कचरा संग्रहण वाहनों पर लगे लाऊडस्पीकर में कुछ दिनों के लिए स्वच्छता के संदेश की जगह पर स्वाईन फ्लू पर आधारित रिकॉर्डिंग चलाई जाएगी। बैठक में बाप एसडीएम सुखाराम पिण्डेल ने चिकित्सा व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए।
सीएचसी फलोदी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र परमार व बीसीएमओ डॉ. महावीरसिंह भाटी ने बताया कि स्वाइन फ्लू में जुकाम, छींक, सिर दर्द, खांसी, गले में तकलीफ, सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार व बदन दर्द की शिकायत होती है। इस प्रकार के लक्षण दिखने पर मरीज को तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेकर उपचार करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि छींकते व खांसते समय मुंह पर रूमाल रखने, बार-बार साबुन से हाथ धोने, भीड़ वाले स्थान पर जाने, रोगी से कम से कम १ मीटर की दूरी बनाए रखने व टेमीफ्लू की पूरी खुराक लेने से बचाव होता है। इसके लिए राजकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क टेमीफ्लू दवा उपलब्ध है। आयुर्वेद विभाग के डॉ. विजेन्द्रङ्क्षसह ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सोमवार से राजकीय चिकित्सालय में सुबह ११ से दोपहर १ बजे तक नि:शुल्क काढ़ा पिलाया जाएगा तथा शनिवार को इंदिरा कॉलोनी में काढ़ा वितरित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग