9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली में हुई हिंसा के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन, कलक्टर ने अधिकारियों को दिए ऐसे निर्देश

करौली प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री के गृह जिले का प्रशासन आगामी धार्मिक आयोजनों को देखते हुए गाइडलाइन की पालना को लेकर हाई अलर्ट हो गया है। जिला कलक्टर व एसपी ग्रामीण ने पीपाड़सिटी उपखंड कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में डेढ़ घण्टे तक कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की।
less than 1 minute read
Google source verification
करौली में हुई हिंसा के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन, कलक्टर ने अधिकारियों को दिए ऐसे निर्देश

करौली में हुई हिंसा के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन, कलक्टर ने अधिकारियों को दिए ऐसे निर्देश

कलक्टर,एसपी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा
अधिकारियों से लिया फीडबैक

पीपाड़सिटी ( जोधपुर) . करौली प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री के गृह जिले का प्रशासन आगामी धार्मिक आयोजनों को देखते हुए नई गाइडलाइन की पालना को लेकर हाई अलर्ट पर है। जिला कलक्टर व एसपी ग्रामीण ने पीपाड़ सिटी उपखंड कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में डेढ़ घण्टे तक कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की।

आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर रहे पैनी नजर


जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने उपजिला कलक्टर, सीओ के साथ थानाधिकारियों से बिलाड़ा, भोपालगढ़, पीपाड़सिटी सहित अन्य क्षेत्रों का फीडबैक लिया। उन्होंने साम्प्रदायिक सद्भावना को कोई समाजकंटक खराब नहीं करे, इस पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता बताई। एसपी (ग्रामीण) अनिल कयाल ने सुरक्षा प्रबंधों में किसी प्रकार की उदासीनता नहीं बरतने का निर्देश देते हुए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखने के साथ उनकी गतिविधियों व सम्पर्क में आने वालों को भी राडार में रखने की हिदायत दी।

सोशल मीडिया पर न अपलोड न करें भड़काऊ पोस्ट
जिला कलक्टर गुप्ता व एसपी (ग्रामीण) कयाल ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान राज्य सरकार की गाइडलाइन के उल्लंघन को अपराध की श्रेणी में मानते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखते हुए किसी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट को अपलोड और अन्य ग्रुप्स में शेयर करने को गम्भीरता से लेने पर बल दिया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील के पंवार, उपजिला कलक्टर दुदाराम,भवानीसिंह चारण बिलाड़ा ,हवाईसिंह भोपालगढ़,तहसीलदार वीरेन्द्रसिंह,विकास अधिकारी गणपतलाल सुथार,बिलाड़ा सीओ भूपेन्द्रसिंह,सीओ भोपालगढ़ नवनीत पालीवाल, थानाधिकारी सरोज चौधरी सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था की जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग