9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया 5 मार्च से होगी शुरू

ऑनलाइन होंगे आवेदन, 9 वीं के लिए होगी प्रवेश परीक्षा  
less than 1 minute read
Google source verification
model schools in jodhpur

फलोदी मॉडल स्कूल

फलोदी. स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कू ल फलोदी में प्रवेश प्रक्रिया ५ मार्च से शुरू होगी। प्रवेश के लिए आवेदन विद्यालय की वेबसाइट से भरे जाएंगे। प्रधानाचार्य पीएस चारण ने बताया कि विद्यालय में कक्षा ६ में छात्रों की ३६ व छात्राओं की ४४ तथा कक्षा ९ में छात्रों की २ व छात्राओं की ३ रिक्त सीटों पर प्रवेश होगा। इसके लिए १२ मार्च तक विद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन होंगे। आवेदन के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी व संबंधित दस्तावेज १४ व १६ मार्च को सुबह १० बजे से दोपहर ३ बजे तक विद्यालय में जमा करवाना होगा। कक्षा में चयनित विद्यार्थियों की सूची १८ मार्च को तथा २५ मार्च को प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची जारी होगी। उन्होंने बताया कि कक्षा ९ की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए २८ मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी तथा ३० मार्च को परिणाम जारी होगा। प्रवेश प्रभारी पेमाराम विश्नोई ने बताया कि प्री प्राइमरी व प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश संभवत: अप्रेल शुरू होगा। (निसं)---------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग