
प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
जोधपुर. प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। बारहवीं पास अभ्यर्थी ई-मित्र अथवा व्यक्तिगत रूप से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। कॉलेजों में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन कक्षाएं 18 सितम्बर से शुरू होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कॉलेज आयुक्तालय ने स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रकिया का कार्यक्रम घोषित किया है।
यह रहेगा कार्यक्रम
- 31 अगस्त ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
- 3 सितंबर तक महाविद्यालय आवेदन पत्रों का सत्यापन करेंगे
- 6 सितंबर को अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन
- 11 सितंबर तक अभ्यर्थी ई मित्र पर शुल्क जमा करा सकेंगे
- 14 सितम्बर को प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची जारी
- 17 सितम्बर को वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन
- 18 सितम्बर को स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होगी
श्रेणी वार आवेदन 15 से
श्रेणी वार रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 से 21 सितंबर तक चलेगी। आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। रिक्त स्थानों के लिए प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 23 सितंबर को होगा। अभ्यर्थी 27 सितंबर तक शुल्क जमा कराएंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची 28 सितंबर को आएगी। इनका वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन 29 सितंबर को होगा।
Updated on:
18 Aug 2021 08:52 pm
Published on:
18 Aug 2021 08:52 pm
