9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुरराइट्स में बढ़ रहा एडवेंचर गेम्स पेंटबॉल का क्रेज

जोधपुर. जोधपुराइट्स में बढ़ रहे एडवेंचर गेम्स के क्रेज को देखते हुए अब पेंटबॉल शहर में आ गया हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Adventure games paintball craze growing in Jodhpur

Adventure games paintball craze growing in Jodhpur

जोधपुर. जोधपुराइट्स में बढ़ रहे एडवेंचर गेम्स के क्रेज को देखते हुए अब पेंटबॉल शहर में आ गया हैं। शहर के सालावास क्षेत्र में मशहूर गेम ‘पेंटबॉल’ वारलॉर्डस लॉन्च किया गया है, जिसके लिए बंकर, कॉस्ट्यूम इत्यादि तैयार किये गए हैं। जहां यूथ अपने फ्रैण्ड्स के साथ खास एडवेंचर का आनंद ले सकेंगे।

संचालक यशकरण सिंह ने बताया कि यह उच्च तीव्रता का खेल होने के साथ ही आकर्षक व मजेदार है। जिसमें खिलाड़ी पेंटबॉल नामक उपकरण से पानी में घुलनशील डाई शॉट वाले कलर बॉल से विपरीत टीम पर वार करते हैं। इसे खेलते समय जैकेट व हेलमेट पहने होने से चोट लगने का कोई डर नहीं रहता।

इसे खेलते समय शारीरिक व मानसिक संतुलन रखना आवश्यक हैं। इसे खेलते समय ऐसा लगता है कि युद्ध के मैदान में है। टीम वर्क का खेल होने से दोस्तों के बीच संबंध अच्छे बनाने मे भी मदद करता हैं। वही शारीरिक व मानसिक रूप से सोचने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग