3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

बस में विवाद के बाद दो बहनों से मारपीट, गुस्साई बहनों ने युवकों को पीटा

- परीक्षा देकर लौटने के दौरान बस में सीट को लेकर विवाद, युवक ने चैलेंज कर नीचे उतारा, छात्रा को पीटा तो मामला बढ़ा, एफआइआर दर्ज

Google source verification

जोधपुर।
एसएससी जीडी की परीक्षा देकर गांव लौटने के दौरान रोडवेज बस में सीट को लेकर दो बहनों का एक युवक से विवाद इतना बढ़ गया कि पीपाड़ सिटी बस स्टैण्ड पर पहले युवक ने एक छात्रा से मारपीट कर दी। इससे दोनों बहनें आग बबूला हो गईं और युवकों गुस्साई दोनों बहनों ने पीट दिया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। पु
पीपाड़ सिटी थाना पुलिस के अनुसार तहसील की दो बहनें एसएससी जीडी की परीक्षा देने के बाद गांव लौटने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। इस दौरान दोनों को सीट नहीं मिली। इस बात को लेकर एक युवक से विवाद हो गया। बस पीपाड़ सिटी बस स्टैण्ड पहुंची तो युवक ने फोन कर अपने और साथियों को वहां बुला लिया। छात्राएं भी बस से उतरी तो युवक ने मारपीट कर दी। इससे दोनों बहनें तैश में आ गईं। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और विरोध जताने लगी। यह देख वहां भीड़ भाड़ हो गईं। गुस्साई एक छात्रा युवक से उलझ गईं और उससे मारपीट करने लगी। मामला बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। छात्रा की तरफ से युवकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है। आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
युवक ने बस से उतरने को किया था चैलेंज
लोगों का कहना है कि बस में विवाद होने पर युवक ने पीपाड़ सिटी बस स्टैण्ड पर उतरने की चेतावनी दी थी। उसने अपने साथियों को भी वहां बुला लिया था। बस के रूकते ही छात्राएं भी नीचे उतरी थी। तभी एक युवक ने एक छात्रा से मारपीट कर दी थी।