9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफवा ने गांवों में वितरित की राहत सामग्री

Indian Air Force
less than 1 minute read
Google source verification
अफवा ने गांवों में वितरित की राहत सामग्री

अफवा ने गांवों में वितरित की राहत सामग्री

जोधपुर. एयरफोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (अफवा) की ओर से गुड़ा विश्नोइयां गांव में जरुरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की गई। एसोसिएशन की ओर से कोविड-19 से प्रभावित जरुरतमंदों को आगे भी सहायता प्रदान की जाएगी।
अफवा अध्यक्षा आशा भदौरिया के नेतृत्व में अन्य सदस्यों की ओर से गुड़ा विश्नोइयां गांव में शिविर लगाया गया। जिला प्रशासन के परामर्श से जरुरतमंदों को 250 पैकेट वितरित किए गए। पैकेट की सामग्रियों का चयन दूसरी लहर के दौरान जरूरतमंद परिवारों को कठिनाइयों से निपटने और अत्यंत ही आवश्यक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। इस कठिन समय में अफ वा संगिनियों की ओर से की गई सहायता के लिए ग्राम सरपंच गणेश कुमार ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
भारतीय वायुसेना के दिवंगत, दिव्यांग, सेवानिवृत और सेवारत कार्मिकों के परिवारों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से 28 अक्टूबर 1970 को पंजीकृत निकाय के तौर पर अफ वा का गठन किया गया था। अपने उद्देश्य के तौर पर यह संघ वायुसेना कार्मिकों की स्वयंसेवक पत्नियों के साथ मिलकर प्राकृतिक आपदाओं और विपदाओं के दौरान नियमित रूप से सामान्य नागरिको की सहायता करता रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग