9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि विवि की प्रवेश परीक्षा ‘जेट 11 जुलाई को

- जोबनेर विवि कराएगा परीक्षा - प्रदेश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा - 11 जून आवेदन की अंतिम तिथि
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 07, 2021

कृषि विवि की प्रवेश परीक्षा 'जेट  11 जुलाई को

कृषि विवि की प्रवेश परीक्षा 'जेट 11 जुलाई को

जोधपुर।

जोधपुर सहित प्रदेश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए होने वाली जॉइंट एन्ट्रेन्स टेस्ट (जेट) इस बार श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर कराएगा। यह परीक्षा 11 जुलाई को होगी।इस दिन प्रदेश के सभी पांचों कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होगी। प्रदेश में जोधपुर के अलावा जोबनेर, उदयपुर, बीकानेर व कोटा में कृषि विश्वविद्यालय है। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून है व लेट फीस के साथ 16 जून तक आवेदन कर सकते है।

-

इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए होगी परीक्षा

प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयो में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर, होर्टीकल्चर, फोरेस्ट्री, मत्स्य विज्ञान, फूड न्यूट्रीशन एण्ड डायटीटिक्स, कम्यूनिटी साइंस व होम साइंस में प्रवेश के लिए जेट परीक्षा होगी। इसके अलावा आगामी सत्र से शुरू होने वाले बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी व फूड टेक्नोलॉजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए भी यह परीक्षा होगी।

--

कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए जेट परीक्षा की तिथि आ गई है। परीक्षा जोबनेर कृषि विवि कराएगा। पिछले वर्ष कोरोना के कारण परीक्षा लेट हुई थी

डॉ एमएल मेहरिया, जनसंपर्क अधिकारी

कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर

--

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग