9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AGRICULTURE UNIVERSITY—कृषि विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा ‘जेट’ स्थगित

- प्रदेश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए 2 अगस्त को होनी थी परीक्षा - कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए परीक्षा हुई स्थगित - सरकार ने विश्वविद्यालयों से परीक्षा की नई तिथि मांगी
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 27, 2020

AGRICULTURE UNIVERSITY---कृषि विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा ‘जेट’ स्थगित

AGRICULTURE UNIVERSITY---कृषि विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा ‘जेट’ स्थगित

जोधपुर।

वैश्विक कोरोना महामारी के प्रदेश बढ़ते मामलों को देखते हुए जोधपुर सहित प्रदेश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए होने वाली जॉइंट एन्ट्रेन्स टेस्ट (जेट) स्थगित कर दी गई है। जेट परीक्षा 2 अगस्त को होनी थी। परीक्षा आयोजक कृषि विश्वविद्यालय कोटा ने पूर्व में जेट परीक्षा की तिथि 7 जून निर्धारित की थी, लेकिन कोरोना व लॉकडाउन के कारण परीक्षा तिथि में बदलाव कर नई तिथि की घोषणा करते हुए परीक्षा 2 अगस्त को कराने का निर्णय लिया था। वर्तमान में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी गई। प्रदेश में जोधपुर के अलावा जोबनेर, उदयपुर, बीकानेर व कोटा में कृषि विश्वविद्यालय है।

-

इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए होती है परीक्षा

प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयो में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर, होर्टीकल्चर, फोरेस्ट्री, मत्स्य विज्ञान, फूड न्यूट्रीशन एण्ड डायटीटिक्स, कम्यूनिटी साइंस व होम साइंस में प्रवेश के लिए जेट परीक्षा होती है। इसके अलावा आगामी सत्र से शुरू होने वाले बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी व फूड टेक्नोलॉजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए भी यह परीक्षा होगी।

--

स्नातकोत्तर व पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित

कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में एमएससी व प्री पीएचडी में प्रवेश के लिए 5 अगस्त को होनी वाली प्रवेश परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा एग्रीकल्चर, होर्टीकल्चर, फोरेस्ट्री व होम साइंस में प्रवेश के लिए होती है।

----

कोरोना के कारण 2 अगस्त को होने वाली जेट परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सरकार ने आयोजक विश्वविद्यालय कोटा से परीक्षा की नई तिथि तय कर जानकारी मांगी है। सभी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की नई तिथि पर विचार विमर्श कर आयोजक विश्वविद्यालय सरकार को नई तिथि की जानकारी भेजेगा।

प्रो डॉ बीआर चौधरी, कुलपति

कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर

--

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग