9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि विश्वविद्यालय तिल की फसल में नवाचारों को दे रही बढ़ावा

- किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्नत किस्म के बीज, खाद व कीटनाशक वितरण किया
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 30, 2021

कृषि विश्वविद्यालय तिल की फसल में नवाचारों को दे रही बढ़ावा

कृषि विश्वविद्यालय तिल की फसल में नवाचारों को दे रही बढ़ावा

जोधपुर।
कृषि विश्वविद्यालय खरीफ की प्रमुख तिलहन फसल तिल के नवाचारों को बढ़ावा दे रही है। कृषि अनुसंधान केन्द्र की ओर से किसानों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से जोधपुर के गूढ़ सूरिया गांव (बिलाड़ा), नागौर जिले के खरनाल गांव व सिरोही जिले के जनजातीय क्षेत्र के घरट गांव में किसानों को तिल की उन्नत किस्म आरटी-351 का बीज, खाद व कीटनाशियों का वितरण किया गया। सिरोही जिले के जनजातीय क्षेत्र के किसानों को उन्नत किस्म का बीज, खाद, कीटनाशियों, हस्त चालित कृषि यंत्रों व स्प्रेयर का वितरण किया गया। कार्यक्रमों में जोधपुर व नागौर जिले के 20-20 व जनजातीय क्षेत्र (सिरोही) के 30 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व में किसानों को मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया। शस्य विज्ञान सहायक प्राध्यापक डॉ राकेश चौधरी पादप रोग विज्ञान सहायक प्राध्यापक डॉ रेखा कुमावत ने किसानों को तिल की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर व्याख्यान दिया। डॉ चौधरी ने तिल में अधिक उपज देने, अधिक तेल की मात्रा व रोग रोधी किस्मों की जानकारी भी दी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग