9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि विवि एससी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेगा तैयार

- एससी विद्यार्थियों के लिए एससी-एसपी कार्यशाला- 40 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jan 15, 2020

कृषि विवि एससी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेगा तैयार

कृषि विवि एससी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेगा तैयार

जोधपुर।
जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करेगा। इसके लिए 40 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। इसके लिए विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के कल्याण के लिए एससी-एसपी अभिविन्यास कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी कुलपति प्रो बीआर चौधरी कहा कि यह परियोजना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की ओर से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए स्वीकृत की गई है। जिसमें स्वीकृत राशि का परियोजना में विदित मानकों व घटकों को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित जाति के सभी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय परीक्षाओं में भाग लेने के लिए निपुण करना है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सेवा निवृत आइएएस, आरएएस व उद्यमियों को आमंत्रित कर सामान्य ज्ञान, व्यक्तित्व विकास, राज्य स्तरीय प्री पीजी परीक्षा, राष्ट्रस्तरीय कनिष्ठ अनुसंधान अध्येता व राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्यापन करवाना है। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता व संकाय अध्यक्ष डॉ भारतसिंह भीमावत ने बताया कि यह परियोजना जोधपुर, सुमेरपुर व नागौर में संचालित की जाएगी।

विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण
परियोजना के नोडल ऑफि सर डॉ बनवारी लाल ने बताया कि पंजीकृत विद्यार्थियों को खाद्य प्रसंसकरण, मशरूम कल्टीवेशन, ब्रेन स्टोर्मिंग सेसन, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मुर्गीपालन व अन्य व्यवहारिक विकास के लिए प्रशिक्षण दिए जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए राज्य के करीब 100 विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया हैं। कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ एमएल मेहरिया व भू-सम्पति अधिकारी लच्छाराम वाघेला, डॉ जीवाराम वर्मा, डॉ एमएम कुमावत व सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

---------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग