9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FARMER NEWS–प्रदेश के कृषि आयुक्त ने जिला कृषि उपनिदेशकों से तलब की रिपोर्ट

फसल बीमे क्लेम शिकायत को किया गया अनसुना
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Nov 05, 2020

FARMER NEWS--प्रदेश के कृषि आयुक्त ने जिला कृषि उपनिदेशकों से तलब की रिपोर्ट

FARMER NEWS--प्रदेश के कृषि आयुक्त ने जिला कृषि उपनिदेशकों से तलब की रिपोर्ट

जोधपुर।
किसानों की फसल बीमा क्लेम की शिकायत को अनसुना करने को प्रदेश के कृषि आयुक्त ने गंभीरता से लिया। प्रदेश के कृषि आयुक्त कृषि आयुक्त ने ओमप्रकाश ने फसल बीमा क्लेम संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के सभी कृषि उपनिदेशकों से फ सल बीमा अधिसूचना के प्रावधानों अनुसार जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठकों व उसमें सुनी व निस्तारित की गई शिकायतों के विवरण की जानकारी कृषि आयुक्तालय जयपुर भेजने के निर्देश जारी करते हुए रिपोर्ट तलब की। भारतीय किसान संघ की ओर से कृषि आयुक्त डॉ ओमप्रकाश को 4 नवम्बर को पत्र लिखकर फ सल बीमा क्लेम संबंधित प्रकरणों के निस्तारण करने की मांग की गई थी।
किसानों को शिकायत को अनसुना किय गया
जोधपुर जिले में किसानों को खरीफ सीजन 2019 में बेमौसम बरसात से हुए फ सल खऱाबे के बाद दर्ज व्यक्तिगत बीमा क्लेम का रेण्डम सर्वे के आधार पर फ सल बीमा क्लेम की राशि जारी की गई थी, लेकिन इस दौरान रेण्डम सर्वे के बावजूद एक ही पटवार मंडल में समान फ सल व रकबे होने पर भी हजारों किसानों को फ सल बीमा क्लेम का भुगतान नहीं किया गया था। वहीं खरीफ सीजन 2018 व 2019 के बीमा क्लेम को लेकर ऐसी ही शिकायतें बाप व बिलाड़ा तहसील के किसानों की है। इसको लेकर किसानों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को कई बार पत्र लिखा लेकिन किसानों की शिकायत नहीं सुनी गई।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग