9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड प्रभावित अधिवक्ताओं को सहायता राशि स्वीकृत

बार कौंसिल ऑफ राजस्थान
less than 1 minute read
Google source verification
कोविड प्रभावित अधिवक्ताओं को सहायता राशि स्वीकृत

कोविड प्रभावित अधिवक्ताओं को सहायता राशि स्वीकृत

जोधपुर। बार कौंसिल ऑफ राजस्थान की कोविड-19 सहायता समिति की बैठक जगमाल सिंह चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार से प्राप्त 5 करोड़ रुपए की राशि के वितरण को लेकर प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया। समिति ने एक अधिवक्ता की कोविड-19 से मृत्यु के उपरांत उनके आश्रित के आवेदन को स्वीकार करते हुए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय किया। इसी तरह कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती रहे 55 अधिवक्ताओं के आवेदन पत्रों का निस्तारण करते हुए 13 लाख 75 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। होम आइसोलेशन में रहे 320 अधिवक्ताओं को 32 लाख रुपए की सहायता राशि देना तय किया गया। बैठक में 18 विभिन्न बार संघों के जरिए प्राप्त करीब 800 आवेदन पत्रों का निस्तारण करते हुए 40 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। बैठक में कौंसिल के अध्यक्ष राजेश पंवार, सदस्य नवरंग सिंह चौधरी, चिरंजी लाल सैनी, सुनील बेनीवाल, अतिरिक्त महाधिवक्ता पंकज शर्मा तथा विशेष आमंत्रित सदस्य सुशील कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग