9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIR CARGO से होगा एक्सपोर्ट, निर्यातकों के समय व धन की होगी बचत

निर्यात बिजनेस की संभावना तलाशने के लिए हुआ सर्वे
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 12, 2022

AIR CARGO से होगा एक्सपोर्ट, निर्यातकों के समय व धन की होगी बचत

AIR CARGO से होगा एक्सपोर्ट, निर्यातकों के समय व धन की होगी बचत

जोधपुर।

जोधपुर के निर्यातकों को एयर कार्गो से विदेशों में अपने उत्पाद भेजने के लिए जल्द ही सौगात मिल सकती है। विदेशों में हो रहे निर्यात की संभावनाओं को लेकर सर्वे के साथ एयर कार्गो सुविधा देने की कवायद शुरू हो गई है। हाल ही में इस संबंध में जयपुर की कैम्टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों व यहां के प्रमुख निर्यातकों के साथ यहां से निर्यात होने वाले उत्पादों के संबंध में जानकारी ली और चर्चा की थी।

-----------

सालाना 40 हजार कंटेनर्स का निर्यात

जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट सहित कृषि प्रसंस्करण उत्पादों, टेक्सटाइल, स्टील आदि उद्योगों का हब बनता जा रहा है। जोधपुर से सालाना करीब 35-40 हजार कंटेनर्स निर्यात किए जाते है, जिसमें 75-80 फीसदी कंटेनर्स हैण्डीक्राफ्ट उत्पादों के होते है। इसके अलावा कृषि प्रसंस्करण उत्पादों सहित अन्य औद्योगिक उत्पादों के कंटेनर्स भी निर्यात होते है। एयर कार्गो की सुविधा नहीं होने से निर्यातकों का माल विदेशों में देरी से पहुंचता है। एयर कार्गो की सुविधा मिलने से निर्यातकों का उत्पाद भेजने में लगने वाला समय बचेगा और पैसा भी कम खर्च होगा

---------------

निर्यात गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

- विदेशों में होने वाले इंटरनेशनल फेयर्स में यहां के एक्सपोर्टर्स अपने माल एयर कार्गो के माध्यम से सीधे भेज सकेंगे।

- एग्रो प्रोडक्ट्स, सब्जियां व खाने के आइटम विदेशों में आसानी से भेजे जा सकेंगे।

- औद्योगीकरण को बढ़ावा देने की मुहिम में जोधपुर से निर्यात गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

--------

जोधपुर में पहले से 3 कंटेनर डिपो चौथा तैयार हो रहा

- न्यू पॉवर हाउस रोड पर रेलवे कॉनकोर का कंटेनर डिपो।

- रीको औद्योगिक क्षेत्र बासनी द्वितीय चरण में राजसीको का डिपो।

- पाल रोड पर निजी क्षेत्र का थार ड्राई पोर्ट।- राजसीको का इनलैंड कंटेनर डिपो का विस्तार करते हुए सालावास में प्रस्तावित एक और इनलैंड कंटेनर डिपो ।

-------------

कैम्टेक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के प्रतिनिधियों ने यहां के प्रमुख निर्यातकों के साथ एयर कार्गो के माध्यम से निर्यात कारोबार की संभावना तलाशने के लिए सर्वे किया था।

एसएल पालीवाल, संयुक्त निदेशक

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जोधपुर

--------

एयर कार्गो सुविधा मिलने से यहां से निर्यात होने वाले उत्पाद निर्धारित समय पर भेजे जा सकेंगे।

अनुराग लोहिया, उद्यमी

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग