9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शास्त्री सर्किल पर हवाई फायर व अपहरण का प्रयास

- एसयूवी में सवार थे युवक फरार
less than 1 minute read
Google source verification
शास्त्री सर्किल पर हवाई फायर व अपहरण का प्रयास

शास्त्री सर्किल पर हवाई फायर व अपहरण का प्रयास

जोधपुर.
शहर के प्रमुख पिकनिक स्पॉट शास्त्री सर्किल पर एक एटीएम के बाहर गुरुवार रात एसयूवी सवार युवकों ने आपसी रंजिश के चलते हवा में गोली चलाई और एक युवक के अपहरण का प्रयास किया। आस-पास के लोगों के बीच-बचाव करने पर युवक को छोड़ भाग गए। शास्त्रीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच की, लेकिन एसयूवी या युवकों का पता नहीं लग पाया।
जानकारी के अनुसार रात को एसयूवी में कुछ युवक सर्किल आए। सर्किल पर एक एटीएम के पास पहुंचने पर चलती एसयूवी में एक युवक ने हवाई फायर किया। साथ ही एक दुकान के बाहर बैठे कैलाश राजपुरोहित को पकड़ लिया। उसके बाल पकड़े और जबरन कार में बिठाने का प्रयास किया। यह देख आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कर कैलाश को छुड़ाया। फिर सभी वहां से भाग गए।
आस-पास के ठेला धारकों ने भी हवाई फायर की आवाज सुनी। मौके पर गोली का एक खाली खोल भी मिला। पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। बाजार बंद होने से सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाए। संभवत: शुक्रवार को फुटेज चेक किए जाएंगे। सहायक पुलिस आयुक्त नूर मोहम्मद ने बताया कि कैलाश राजपुरोहित पुष्पेन्द्रपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हवाई फायर कर उसे जबरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया गया था। आरोपी की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग