9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के महाराजा को ़अजमेर के व्यवसायी ने भेंट किया था हवाई जहाज

रेट्रो पिक .़.
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर के महाराजा को ़अजमेर के व्यवसायी ने भेंट किया था हवाई जहाज

जोधपुर के महाराजा को ़अजमेर के व्यवसायी ने भेंट किया था हवाई जहाज

जोधपुर. आधुनिक मारवाड़ के निर्माता व जोधपुर के महाराजा उम्मेदसिंह के शासनकाल में सबसे महत्वपूर्ण कार्य उड्डयन विभाग की स्थापना करना रहा था। महाराजा उम्मेदसिंह स्वयं एक उत्तम विमान चालक थे । उनकी विमान सेवाओं तथा उनके विस्तार व विकास से प्रभावित होकर ब्रिटिश सरकार ने 23 जून 1931 को उन्हें वायुसेना में एयर कमोडोर तथा 1945-46 में एयर वाइस मार्शल का पद प्रदान किया । इन पदों को प्राप्त कर उन्होंने मारवाड़ के नाम को ही नहीं अपितु पूरे राजपूताने के नाम को सुशोभित किया । जोधपुर महाराजा के स्वयं के उपयोग के लिए तीन निजी हवाई जहाज थे उनमें मोनो स्पाट एसटी -4 ( वीटी - एजीबी ) , क्रोम्पर स्वीट ( वीटी- एकेवाई ) और परसीवलगल- ( वीटी - एजीकी ) शामिल थे । वर्ष 1936 में अजमेर के व्यवसायी राय बहादुर सेठ भागचन्द सोनी ने जोधपुर महाराजा को राज्य के उपयोग के लिए एक हवाई जहाज लियोपार्ड मोथ - वीटी - एएचएच भेंट किया था । वर्ष 1945-46 में जोधपुर एरोड्रम के अतिरिक्त दस 'सिविल लेण्डिग ग्राउन्डस पाली , सोजत , फालना , जालोर , सांचोर , नागौर , मेड़ता रोड़ , तिलवाड़ा , गडरारोड़ और उत्तरलाई में थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग