9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SPORTS–अजमेर कारखाना ने आरपीएफ को हराया

अंतर मण्डलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Mar 02, 2021

SPORTS--अजमेर कारखाना ने आरपीएफ को हराया

SPORTS--अजमेर कारखाना ने आरपीएफ को हराया

जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे की अन्तर मण्डलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार को रेलवे स्टेडियम परिसर स्थित रेलवे अधिकारी क्लब के बैडमिंटन कोर्ट पर शुरू हुई। जिसके उद्घाटन मैच में अजमेर कारखाना ने आरपीएफ को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में बीकानेर मण्डल ने जोधपुर कारखाना को 2-0 से हराया। जोधपुर मण्डल खेलकूद सचिव रवि मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने किया। प्रतियोगिता में मेजबान जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, जयपुर मण्डल, अजमेर व जोधपुर कारखाना तथा रेलवे सुरक्षा बल की टीमें भाग ले रही है।
--
क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की ओर से बुधवार से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यूनियन की ओर से मंगलवार को प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को दी जाने वाली टी शर्ट का विमोचन किया गया। मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे पुराने रेलवे स्टेडियम में मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय प्रतियोगिता का उद्घाटन करेगी। प्रतियोगिता का समापन 10 मार्च को होगा।
--

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग