9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में य​हां चोरी छुपे हुआ बाल विवाह, पुलिस ने किया बाल विवाह रुकवाने का दावा, पंडित ने खोली पोल

राजस्थान में यहां चोरी छुपे हुआ बाल विवाह, पुलिस ने किया बाल विवाह रुकवाने का दावा, पंडित ने खोली पोल
2 min read
Google source verification
akshaya tritiya 2019- child marriages in Jodhpur

akshaya tritiya 2019- child marriages in Jodhpur

जोधपुर। पुलिस व प्रशासन के बड़े-बड़े दावों के बावजूद अक्षय तृतीया ( akshaya tritiya 2019 ) पर मंगलवार को बाल विवाह ( child marriage in jodhpur ) हो ही गए। मण्डोर में तन्हापीर दरगाह के पास पहाड़ी पर सुबह-सुबह ही बाल विवाह कर दिया गया। राजस्थान पत्रिका टीम मौके पर पहुंची तो पंडित कपड़े बदलकर मोटरसाइकिल पर भागा और दुल्हे ने साफा व फूल मालाएं उतार दीं। घरवालों ने भी चंवरी व अग्नि प्रज्ज्वलित करने में प्रयुक्त होने वाली मिट्टी आदि गायब कर दी। इससे उलट मण्डोर थाना पुलिस व पटवारी मौके पर आए और जांच के बाद परिजन को पाबंद कर बाल विवाह रुकवाने का दावा किया।

पहले दुल्हन-दूल्हे के फोटो को तैयार हुए, फिर मुकरे परिजन
दरगाह के पास पहाड़ी पर बने झोंपड़ों के बीच शामियाना लगाकर एक बाल विवाह होने की सूचना पर राजस्थान पत्रिका की टीम सुबह वहां पहुंची। शादी होने के बाद पण्डित तिलक लगाकर मौली बांध रहा था। एक युवक पत्रिका टीम के पास आया और बातचीत की। वह दुल्हा-दुल्हन के फोटो करवाने को तैयार हो गया। फिर उसे राजस्थान पत्रिका से होने का पता लगा तो देवी-देवताओं के नाराज होने का बहाना बनाकर फोटो कराने से मना कर दिया। साथ ही टीम को वहां से जाने का आग्रह किया। ताकि वे रीति-रिवाज पूरे कर सकें। इस दौरान दुल्हे ने साफा व फूल माला उतार दी। शादी के सबूत व निशान भी हटा दिए गए। बाद में उप निरीक्षक रामभरोसी व पटवारी राजेन्द्र मौके पर आए। दस्तावेज की जांच में दूल्हा बालिग निकला। जबकि लडक़ी के अनपढ़ होने का बताकर दस्तावेज परिजनों की ओर से पेश नहीं किए गए। उप निरीक्षक रामभरोसी का कहना है कि मौके पर बाल विवाह जैसे हालात नहीं मिले। पटवारी की तरफ से लडक़ी के पिता को नोटिस देकर पाबंद किया गया है। लडक़ी के माता-पिता नहीं हैं। वह चाचा के पास रहती है।


पकड़े जाने पर पण्डित बोला, 11 सौ लेकर कराई शादी
पत्रिका टीम के मौके पर पहुंचने का पता लगते ही पण्डित गायब हो गया। उसने कपड़े बदले और मोटरसाइकिल पर बैठकर भागने लगा। पत्रिका ने बालसमन्द रॉयल्टी नाका तक पीछा करने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसने शादी कराने में काम की सामग्री का थैला एक सूने मकान में छुपा दिया। खुद को उसी मकान में रहने की जानकारी दी, लेकिन क्षेत्रवासियों ने मना कर दिया। उसने ग्यारह सौ रुपए लेकर फेरे कराने की जानकारी दी। बाद में पुलिस मौके पर आई और पण्डित को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।


चौहाबो में एक बाल विवाह रुकवाया
उधर, अपराह्न में चौहाबो में लटियाल माता मंदिर परिसर में बाल विवाह की सूचना मिली। उप निरीक्षक परमेश्वरी मौके पर पहुंची, जहां दो शादियां होनी थी। दस्तावेजों की जांच में दोनों दुल्हन बालिग निकली। एक दूल्हे के भी बालिग होने की बात सामने आई। जबकि बिलाड़ा में रावर गांव निवासी दूसरे दूल्हे के परिजन आयु संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग