9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चक्रवात को लेकर डिस्कॉम में अलर्ट जारी, नियंत्रण कक्ष स्थापित

संभावित चक्रवात ताउते से निबटने के लिए जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी ने अभियंताओं को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
चक्रवात को लेकर डिस्कॉम में अलर्ट जारी, नियंत्रण कक्ष स्थापित

चक्रवात को लेकर डिस्कॉम में अलर्ट जारी, नियंत्रण कक्ष स्थापित

जोधपुर।
संभावित चक्रवात ताउते से निबटने के लिए जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी ने अभियंताओं को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। साथ ही उन्होंने प्रभावी प्रबंधन करते हुए सभी जिला मुख्यालयों में अधीक्षण व संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय में भी एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम तीन पारियों में चौबीसों घंटे अगले सात दिन तक कार्यरत रहेंगे। सभी अधीक्षण अभियंताओं को सीधे कंट्रोल रूम में रिपोर्टिंग करने को कहा गया है।
सिंघवी ने रविवार को सभी अभियंताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रबंध निदेशक ने अभियंताओं को अपने मोबाइल फोन चौबीसों घंटे चालू रखने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता कार्यालयों को अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाए गए हैं। साथ ही कहा है कि किसी भी सामान की जरूरत हो वे जोधपुर में स्थापित किए गए विशेष कंट्रोल रूम में सम्पर्क करे। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति बहाल रहे, ऐसे बंदोबस्त होने चाहिए। साथ ही जिन अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट में जनरेटर की सुविधा नहीं है वहां डिस्कॉम की ओर से बिजली आपूर्ति के लिए प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाए।
24 घंटे कंट्रोल रूम : जोधपुर जोनल कंट्रोल रूम 0291-2651200, 0291-2651201, 94133599201, जोधपुर सिटी सर्किल - 02912517896, जोधपुर जिला वृत्त, 0291-2517894, 09413359277, पाली सर्किल
02932281270, 94140 95846, सिरोही सर्कल 02972-225455, 9413310675, जालोर सर्कल 02973-222535, 95882-14118, बाड़मेर जोनल कंट्रोल रूम 02982-220674, 99832-01320, बाड़मेर सर्कल
02982-223788, 88513-56874, जैसलमेर सर्कल 02992-254841, 94140 21327, बीकानेर जोनल कंट्रोल रूम 0151-2226200, 94140 58427, 94140-58478, बीकानेर सिटी कंट्रोल रूम 91161-55092, बीकानेर जिला वृत्त 94140-58562, 0151-2226206, हनुमानगढ़-सर्कल 01552-260548, 94140 59833, श्रीगंगानगर सर्कल 0154-2442087, 94133-59741, चूरू सर्कल 01562-250058, 01562-250372, 87648-78886।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग