9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजीनियिरंग की सभी शाखाएं बनाएगी फ्यूचर इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम

MBM Engineering College Jodhpur
less than 1 minute read
Google source verification
इंजीनियिरंग की सभी शाखाएं बनाएगी फ्यूचर इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम

इंजीनियिरंग की सभी शाखाएं बनाएगी फ्यूचर इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम

- दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रैंस शुरू
जोधपुर. दी इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स जोधपुर लोकल सेंटर की ओर से शनिवार को 36वें नेशनल कन्वेनशन ऑफ इलेक्ट्रीकल इंजीनियर्स एण्ड कांफ्रेंस ऑन ‘फ युचर इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम: चैलेनजस एण्ड करंट टें्रडस‘ का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि आइआइटी जोधपुर के निदेशक प्रो. शांतनु चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि फ्यूचर इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम के विकास की कल्पना तब तक नहीं की जा सकती जब तक की इंजीनियरिंग की सभी शाखाओं का समायोजन न हो। अध्यक्षीय उदबोधन में रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर के निदेशक रविन्द्र कुमार ने प्रयोगशाला में फ्यूचर इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम से संबधित की जा रही रिसर्च के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने विद्युत तंत्र में हो रहे त्वरित बदलावों की विस्तृत जानकारी दी। समन्वयक प्रो. राजेश भदादा ने विभिन्न सत्रों की जानकारी दी।

कर्नाटक स्टेट इनोवेशन काउंसिल के चेयरमैन प्रो. एचपी खींचा, आईआरएसईई भारतीय रेल के डिप्टी चीफ विजिलेंस ऑफि सर विनय नामा, धीरू भाई अम्बानी सोलर पार्क राजस्थान के निदेशक हेमराज शर्मा, सचिव घनश्याम वैष्णव ने अपने विचार रखे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग