9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना को लेकर जोधपुर सेन्ट्रल जेल से बड़ी खबर

- जोधपुर सेन्ट्रल जेल
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना को लेकर जोधपुर सेन्ट्रल जेल से बड़ी खबर

कोरोना को लेकर जोधपुर सेन्ट्रल जेल से बड़ी खबर

जेल में सभी बंदी कोरोना नेगेटिव
- जोधपुर सेन्ट्रल जेल
जोधपुर.
केन्द्रीय कारागार जोधपुर में कोई भी बंदी या कैदी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। अब तक जांच में सभी बंदी नेगेटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से गुरुवार को 1022 बंदियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।
जेल सूत्रों के अनुसार जेल में सभी बंदियों की कोविड-१९ जांच कराई गई थी। इनमें से बुधवार को 764 व गुरुवार को 258 बंदियों की जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से कोई भी पॉजीटिव नहीं पाया गया। इससे पहले भी वृद्ध व बीमार बंदियों की कोविड-19 जांच नेगेटिव आई थी। इसी के साथ 1244 बंदियों की जांच हो चुकी है। इनमें आसाराम व राज्य के चर्चित भंवरीदेवी मामले के आरोपी भी शामिल हैं। इन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
अब शुक्रवार से जेल में आने वाले नए बंदियों को पृथक बैरिक में रखा जाएगा। चौदह दिन तक क्वॉरंटीन रखने के बाद नेगेटिव रिपोर्ट आने पर इन बंदियों को सामान्य बंदियों के साथ बैरिक में रखने का निर्णय किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग