9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेवा संकल्प के लिए डिजिटल मंच पर आए सभी स्वयंसेवी संगठन

- नववर्ष पर सेवा कार्यों का संकलप
less than 1 minute read
Google source verification
सेवा संकल्प के लिए डिजिटल मंच पर आए सभी स्वयंसेवी संगठन

सेवा संकल्प के लिए डिजिटल मंच पर आए सभी स्वयंसेवी संगठन

जोधपुर। नए साल पर सेवा संकल्प के लिए पहली बार स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और उद्यमी एक साथ डिजिटल मंच पर आए। जरूरतमंद लोगों तक सेवाकार्य किस रूप से पहुंचाया जाए, इसके लिए मंथन हुआ। रोटरी क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष ललित गर्ग ने कोविड के बाद बनी स्थितियों में जरूरतंदों तक वस्तुएं पहुंचाने की रूपरेखा रखी। हैंडीक्राफ्ट उद्यमी गतिक भंडारी ने वास्तविक जरूरतमंद के किसी भी हाल में वंचित नहीं रहने की बात कही। रोटरी क्लब ऑफ गरिमा की अध्यक्ष निमिशा भंडारी ने महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से सालभर काम करने की रूपरेखा बताई। जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट फेडरेशन के सचिव प्रियेश भंडारी ने अब तक के सामाजिक सरोकारों का सामने रखा और आगे की योजना बताई। पुनीत राव ने डिजिटल माध्यम के जरिये सेवाकार्य की पहुंच पर प्रकाश डाला। हैंडीक्राफ्ट बिजनेसवुमन सपना बोहरा ने महिलाओं को अधिक से अधिक सेवाकार्यों में आगे आने की अपील की। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की उपाध्यक्ष सोनल गोठी ने चेप्टर का उद्देश्य और विजन रखा। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर संस्कार की पूजा जैन और तोनिका सांखला ने ने मास्क वितरण, गरीब बस्तियों में राशन सामग्री वितरण पर चर्चा की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग