8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
जोधपुर पहुंचने पर शाह ने चखा कचौरी-लड्डू का स्वाद, फिर हेलीकॉप्टर से पाली हुए रवाना
Play video

जोधपुर पहुंचने पर शाह ने चखा कचौरी-लड्डू का स्वाद, फिर हेलीकॉप्टर से पाली हुए रवाना

शाह एयरपोर्ट से ही सीधे हेलीकॉप्टर के माध्यम से पाली के लिए रवाना हो गए।

Google source verification

जोधपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर रविवार को पाली और जोधपुर पहुंचे हैं। पाली में दो और जोधपुर शहर में प्रस्तावित तीन प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही वे मसूरिया मंदिर में बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही एक कार्यकर्ता के निवास पर शाम को भोजन भी करेंगे। दोपहर बारह बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे अमित शाह का स्वागत करने के लिए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, महापौर घनश्याम ओझा, शंभू सिंह खेतासर, सांसद नारायण पंचारिया, जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी आदि ने एयरपोर्ट में पहुंचकर स्वागत किया। विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अमित शाह ने जोधपुर के भाजपा नेताओं के साथ चर्चा की और उनके साथ नाश्ता भी किया। नाश्ते में अमित शाह ने घी की कचौरी और शहर के प्रसिद्ध लड्डू खाए। शाह एयरपोर्ट से ही सीधे हेलीकॉप्टर के माध्यम से पाली के लिए रवाना हो गए। शाह का पाली शहर में करीब तीन घंटे तक दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और इसके बाद जोधपुर शहर में करीब 5 घंटे का प्रवास प्रस्तावित है। इन पांच घंटों में वे तीन कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। शाह का जोधपुर दौरा पूर्ण रूप से कार्यकर्ता केन्द्रित किया गया है। फिलहाल वे आमसभा को संबोधित करने से परहेज कर रहे हैं। मारवाड़ में चुनावी रणनीति के साथ ही नाराज नेताओं व कार्यकर्ताओं को मनाने का मंत्र भी देंगे।