9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की युवाओं में पकड़ देखेंगे अमित शाह

- अमित शाह के दौरे को लेकर जोधपुर संभाग में युवा मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य - भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष का एक सप्ताह के लिए जोधपुर संभाग में कैम्प
2 min read
Google source verification
Amit Shah,Political news,jodhpur news,changemakers,

भाजपा की युवाओं में पकड़ देखेंगे अमित शाह

जोधपुर.

विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व प्रत्येक संभाग में पार्टी के अलग-अलग आयाम और मोर्चों की ताकत परखेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के राजस्थान दौरे पर इन मोर्चों को अपनी-अपनी ताकत दिखानी होगी। इसी कड़ी में मारवाड़ के युवाओं के बीच पार्टी की छवि जांचने का काम भी केन्द्रीय नेतृत्व करेगा।
जोधपुर संभाग में 16 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के एक दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। संभाग मुख्यालय पर तीन कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। इसमें सबसे बड़ा कार्यक्रम युवा सम्मेलन होगा। इसमें करीब १५ हजार से अधिक युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। यह जिम्मेदारी मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा उठाएगा। इसके लिए युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने संभाग में अपना कैम्प कर लिया है।

8 जिलों के 157 मंडलों से जुटाएंगे कार्यकर्ता

संभाग में भाजपा के आठ संगठनात्मक जिले हैं। इनमें जोधपुर शहर के अलावा देहात और फलोदी है। साथ ही पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर और जैसलमेर के १५७ मंडलों से एेसे सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में लाए जाएंगे जो किसी पद पर हों या फिर संगठन के कार्यक्रमों में भूमिका निभाते हों।

युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सैनी एक सप्ताह तक संभाग में

युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी जोधपुर में जम गए हैं। वे एक सप्ताह तक अलग-अलग जिलों में जाकर वहां के पदाधिकारियों से कार्यकर्ता जुटाने के लिए जिम्मेदारी देंगे। जोधपुर शहर में इस संबंध में आयोजित बैठक में युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेन्द्र तंवर और पूर्व अध्यक्ष पवन आसोपा भी मौजूद थे।

शक्ति केन्द्र संयोजक भी होंगे शमिल

संभाग मुख्यालय पर होने वाले इन कार्यक्रमों में युवा सम्मेलन के अलावा प्रबुद्धजनों से संवाद भी होगा। इसी के साथ शक्ति केन्द्र संयोजकों को भी चुनावी रणनीति बताई जाएगी।
----

*****

संभाग के सभी जिलों से दायित्वान कार्यकर्ता जुटाने की तैयारी कर रहे हैं। एक सप्ताह तक संभाग में कैम्प कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से रूबरू करवाएंगे।
- अशोक सैनी, प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग