9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एेसा होगा शाह का मारवाड़ दौरा, पढि़ये एक दिन में क्या-क्या करेंगे जोधपुर में…

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पाली व जोधपुर प्रवास 16 सितम्बर को रहेगा
2 min read
Google source verification
Amit Shah,jodhpur news,changemakers,

एेसा होगा शाह का मारवाड़ दौरा, पढि़ये एक दिन में क्या-क्या करेंगे जोधपुर में...

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पाली व जोधपुर प्रवास 16 सितम्बर को रहेगा। राष्ट्रीय श्री अमित शाह 16 सितम्बर को वायुयान से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंकर पहले पाली में होने भाजपा के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दोपहर बाद जोधपुर पहुंचकर यहां पर भाजपा के संभाग स्तर के युवा सम्मेलन और शक्ति केन्द्र से उपर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेंगे।

जोधपुर प्रवास के दौरान जोधपुर के प्रबद्धजनों से भी संवाद करेंगे। इसके मद्देनजर कार्यक्रम स्थल का चयन कर लिया गया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बनने के बाद प्रथम बार जोधपुर आए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने महापौर घनश्याम ओझा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व महामंत्री महेन्द्र मेघवाल के साथ आयोजन स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का जायजा लिया।


भाजपा के मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11 सितम्बर से राजस्थान प्रवास पर रहेंगे। शाह के प्रवास के तहत जोधपुर में 16 सितम्बर को संभाग स्तर पर युवा सम्मेलन एवं शक्ति केन्द्र से उपर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह दोनों सम्मेलन जोधपुर के पालिटेक्निक कॉलेज परिसर में अलग-अलग स्थान पर होंगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां पर डॉ.एस.एन.मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में जोधपुर के प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे। तीनों कार्यक्रमों के सफल आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से आरंभ कर दी गई है। शाह के जोधपुर प्रवास को लेकर संभागभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शाह भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों व सम्मेलनों में शिरकत करके भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे।

सम्मेलन के आयोजन स्थल का लिया जायजा
जोधपुर में संभाग स्तर पर युवा सम्मेलन, शक्ति केन्द्र संयोजक से उपर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन और प्रबुद्धजन सम्मेलन के आयोजन की प्रारंभिक व्यवस्थाएं आरंभ कर दी गई है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने महापौर घनश्याम ओझा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल व मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया सहित अनेक पदाधिकारियों के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजन स्थल का जायजा लिया। युवा सम्मेलन और शक्ति केन्द्र संयोजक से उपर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर मे दो अलग-अलग स्थानों पर होगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग